फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   48 people infected including eight month old girl, The number of active cases of corona in the district was 211, fifty people defeated Corona

आठ माह की बच्ची समेत 48 लोग संक्रमित

Tue, 27 Jul 2021 07:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 07:03 PM IST
विज्ञापन
48 people infected including eight month old girl, The number of active cases of corona in the district was 211, fifty people defeated Corona
चंबा। जिला चंबा में मंगलवार को आठ माह की बच्ची समेत 48 लोग कोरोना संक्रमण का शिकार हुए। पचास लोगों ने कोरोना को मात भी दी है। जिला में अब कोरोना के 211 सक्रिय मामले हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना संक्रमण का शिकार हुए 48 संक्रमितों को उपचार के लिए होम आइसोलेट किया है। केवल गंभीर लक्षणों वाले मरीजों को ही कोविड केयर सेंटरों में भर्ती किया जा रहा है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने जिला चंबा में 999 लोगों के सैंपल लेकर एंटीजन रैपिड किट के जरिये कोरोना की जांच की। इसमें 33 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए। इसी तरह सोमवार को आरटीपीसीआर में जांच के लिए भेजे गए साढ़े तीन सौ सैंपलों की रिपोर्ट भी मंगलवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय में पहुंची। रिपोर्ट में 15 पॉजिटिव केस पाए गए। भरमौर के पट्टी गांव की आठ महीने की बच्ची भी शामिल हैं। अन्य मामले भरमौर, सुरंगानी, चंबा शहर व चुराह क्षेत्र से संबंधित हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कपिल शर्मा ने बताया कि चंबा में मंगलवार को 48 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं जबकि पचास लोगों ने कोरोना को मात भी दी है। जिला में अब कोरोना के 211 सक्रिय मामले बचे हैं। उन्होंने लोगों से कोविड नियमों की पालना करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed