फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   440 grams of hashish recovered from taxi, driver absconding, one arrested

Chamba News: टैक्सी से 440 ग्राम चरस बरामद, चालक फरार, एक गिरफ्तार

Tue, 26 Sep 2023 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 26 Sep 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
440 grams of hashish recovered from taxi, driver absconding, one arrested
चंबा। नकरोड़ पुलिस टीम ने गश्त के दौरान टैक्सी से 440 ग्राम चरस बरामद की है। चालक पुलिस को देख भागने में कामयाब हो गया। पुलिस ने वाहन में सवार एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। टैक्सी चालक को पकड़ने के लिए जाल बिछा दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार नकरोड़ पुलिस टीम मुख्य आरक्षी योगिंदर सिंह की अगुवाई में कॉलोनी मोड, शिकारी मोड और नकरोड़ में रूटीन चैकिंग पर थी। रात करीब 9:00 बजे टीम नकरोड़ बाजार में पहुंची। कल्हेल की तरफ से आ रही एक टैक्सी के चालक को रुकने का इशारा किया गया। चालक ने थोड़ा आगे जाकर सड़क किनारे टैक्सी खड़ी की और भाग गया। पुलिस ने टैक्सी में चालक के साथ बैठे अन्य व्यक्ति से पूछताछ की तो वह घबरा गया।
विज्ञापन

शक के आधार पर कार की तलाशी ली तो 440 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने टैक्सी में बैठे व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने कहा कि पुलिस टीम ने टैक्सी चालक को पकड़ने के लिए जाल बिछा दिया है। जल्द आरोपी पुलिस गिरफ्त में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed