{"_id":"5bdc815dbdec2217277cd213","slug":"41541177693-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम के करवट बदलते ही शीतलहर की चपेट में जिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम के करवट बदलते ही शीतलहर की चपेट में जिला
Updated Fri, 02 Nov 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरमौर(चंबा)। मौसम के करवट बदलते ही जिले में शीतलहर का प्रकोप भी पहले की अपेक्षा बढ़ गया है। वीरवार आधी रात से भरमौर, किहार, तीसा, पांगी, साहो, सलूणी के अधीन आती ऊपरी चोटियों में हल्की बर्फबारी हुई है। निचले क्षेत्रों में वीरवार रात से लेकर शुक्रवार पूरा दिन भर बारिश का क्रम बदस्तूर जारी रहा। बर्फबारी के बाद होने वाली बारिश से जिले में ठंड भी पहले की अपेक्षा काफी बढ़ गई है। ठंड से बचने के लिए लोग चाय की चुस्की लेते हुए व आग सेंकते हुए देखे गए।
गौरतलब हो कि जिले में वीरवार आधी रात से ही बारिश और ऊपरी क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी का क्रम जारी हो गया। वहीं, किहार की ऊपरी चोटियों गढ़ माता, घार मंदराला, बनका गोठ, गुल्लू की मंडी, सौंणतीथ, फैजाल, पधरी जोत, मराली धार, सिप्पीधार, खजरालीधार में दो से ढाई फीट तक बर्फबारी हुई है। किहार की ऊपरी चोटियों में होने वाली बर्फबारी के बाद बारिश ने लोगों को घरों में ही कैद करके रख दिया। पूरा दिन भर किहार सेक्टर के निचले क्षेत्रों में बारिश का क्रम जारी रहा। कबायली क्षेत्र पांगी की ऊपरी चोटियों में हुड़ानधार, साचपास, थांदलधार, चैहणी जोत, नागटेंठ में तीन इंच से लेकर एक फीट तक बर्फबारी हुई है। इसके अलावा क्षेत्र में होने वाली मूसलाधार बारिश ने लोगों की दिक्कतों को भी बढ़ा कर रख दिया है। वहीं, भरमौर की धाराओं में मणिमहेश, चौबिया, कुगति, सुप्पा, बड़ग्रा, तुंदाह, घटोर, कुवारसी में दस सेंटीमीटर तक हिमपात हुआ है। खबर लिखे जाने तक क्षेत्र की ऊपरी चोटियों में रुक-रुक कर बर्फबारी का क्रम बदस्तूर जारी रहा। ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले एरिया में पूरा दिन भर होने वाली बारिश के चलते जिले में शीतलहर का प्रकोप जारी है। कबायली क्षेत्र भरमौर में बढ़ने वाली ठंड के चलते लोगों ने गर्म कपड़े पहनना भी शुरू कर दिया है। वहीं, यकायक बढ़ने वाली ठंड ने लोगों की दिक्कतों को भी बढ़ाने का ही काम किया है।