फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   नकरोड़-चांजू सड़क के किनारे मलबा ठिकाने लगा रही कंपनी

नकरोड़-चांजू सड़क के किनारे मलबा ठिकाने लगा रही कंपनी

Mon, 29 Oct 2018 10:58 PM IST
Updated Mon, 29 Oct 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
नकरोड़-चांजू सड़क के किनारे मलबा ठिकाने लगा रही कंपनी
- फोटो : demo pic

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

तीसा (चंबा)। नकरोड़-चांजू मार्ग पर चुरस्यूं नाले के पास प्रोजेक्ट के अवैध रूप से मलबे की डंपिंग के कारण वाहनों की आवाजाही में परेशानियां आ रही है। हैरानी इस बात की है कि बावजूद इसके प्रशासन कंपनी के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं कर रहा है। इस वजह से क्षेत्र के लोगों की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। चांजू में प्रोजेक्ट निर्माण करवा रही कंपनी फायदे के लिए सड़क किनारे मलबा फेंक रही है।

कंपनी को लोगों की सुरक्षा से कोई सरोकार नहीं है। हालांकि कंपनी ने उपरोक्त नाले में डंपिंग करने की अनुमति ली थी। मगर अब डंपिंग साइट मलबे से पूरी तरह से भर चुकी है। इसकी वजह से कंपनी को सड़क किनारे ही मलबा फेंक रही है। हैरानी इस बात की है कि कंपनी को ऐसा करने से रोकने के लिए प्रशासन और लोनिवि कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।
विज्ञापन


इसको लेकर लोगों में भारी रोष है। कंपनी चुरस्युं से चरड़ा के लिए टनल का निर्माण कर रही है। इस दौरान टनल के भीतर से भारी मात्रा में मलबा निकल रहा है। इसे ठिकाने लगाने के लिए कंपनी के पास डंपिंग साइट छोटी पड़ रही है। इस वजह से कंपनी मलबे को सड़क किनारे ही ठिकाने लगा रही है। सड़क किनारे मलबा फेंकने से सड़क सिकुड़ती जा रही है। इससे मार्ग पर हर समय हादसे का खतरा बना रहता है। एसडीएम तीसा हेम चंद वर्मा ने बताया कि कंपनी प्रबंधन को निर्देश जारी किए गए हैं कि वह डंपिंग साइट का रख-रखाव करें। सड़क किनारे मलबा न फेंके। अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाडा की धनराशि मिलने पर सुधारी जाएगी सड़क की हालत : हर्ष पुरी
अधिशाषी अभियंता हर्ष पुरी ने बताया कि मलबे और प्रोजेक्ट की वजह से सड़क को पहुंचे नुकसान की भरपाई को लेकर कंपनी से लाडा के तहत एक करोड़ रुपये मांगे गए हैं। इसकी अदायगी होने पर सड़क की हालत को सुधारा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed