{"_id":"5b39037c4f1c1b53268b8e3a","slug":"41530463100-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुश्ती में चांजू स्कूल के खिलाड़ियों का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुश्ती में चांजू स्कूल के खिलाड़ियों का दबदबा
Updated Sun, 01 Jul 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बैरागढ़ में चुराह प्रथम जोन की अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता में कई रोचक मुकाबले हुए। इन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। प्रतियोगिता में कुश्ती के खिताब पर चांजू स्कूल के खिलाड़ियों ने कब्जा किया।
जबकि खो-खो प्रतियोगिता में मेजबान बैरागढ़ स्कूल ने बाजी मारी है। वहीं कबड्डी के फाइनल में बेहतर खेल के दम पर लोहटिकरी की टीम विजेता बनीं। वॉलीबाल में कोहाल स्कूल का दबदबा रहा और बैडमिंटन की विजेता तीसा स्कूल की टीम रही। प्रतियोगिता में बेस्ट एथलीट का खिताब लोह टिकरी स्कूल के छात्र कमल को मिला। जबकि सर्वश्रेष्ठ मार्च पास्ट के लिए तीसा स्कूल को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
इसके अलावा बेहतरीन अनुशासन के लिए बैरागढ़ स्कूल को नवाजा गया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर बैरागढ़ स्कूल के विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। छात्राओं ने पहाड़ी नाटी से सभी का मन मोह लिया। इस मौके पर मुख्यातिथि बोधराज ने संबोधन में बच्चों को पढ़ाई के साथ- साथ खेलकूद के महत्व को भी समझाया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन में खेलकूद प्रतियोगिताओं में भाग लेने से शारीरिक विकास होता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि खेल को हमेशा खेल भावना के साथ ही खेलना चाहिए। हार जीत खेल के दो पहलू हैं। इसलिए हार से कभी निराश न हों, अपितु उससे सीख लेकर दोबारा खेलकर जीतने का प्रयास करें। तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता में 25 स्कूलों के 336 खिलाड़ियों ने भाग लिया और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस मौके पर स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।