फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   साउंडा और थनेईकोठी पानी के लिए मचा हाहाकार

साउंडा और थनेईकोठी पानी के लिए मचा हाहाकार

Sun, 03 Jun 2018 10:30 PM IST
Updated Sun, 03 Jun 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
साउंडा और थनेईकोठी पानी के लिए मचा हाहाकार
water - फोटो : demo pics

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

तीसा (चंबा)। चुराह उपमंडल के तहत ग्राम पंचायत थनेईकोठी के भ्रिखु धार जल स्रोत सूख गया है। इस वजह से पंचायत के गांव साउंडा में पानी के लिए हाहाकार मच गया है। ग्रामीणों को पानी के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि गांव में 15 दिनों से पानी की आपूूर्ति ठप है। ऐसे में उन्हें पानी के लिए कई किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि पानी की किल्लत के चलते उन्हें पानी शिक्त नाला से ढोकर लाना पड़ता है। हालांकि वह इस बारे में कई बार आईपीएच विभाग से मांग कर चुुके हैं।

मगर अभी तक इस समस्या का समाधान नहीं कर पाए हैं। विभाग भी जल स्रोत सूखने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं दूसरी तरफ ग्राम पंचायत सेईकोठी के गांव सेईकोठी में भी दस दिनों से पेयजल किल्लत चल रही है। ग्रामीणों ने बताया कि पाइप लाइन में खराबी आने से यह समस्या पेश आई है। इस बारे में आईपीएच विभाग की टीम लाइन केे दुरुस्त करने में जुटी है। मगर अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


यहां पानी सूखने से सेईकोठी नाले से पानी ढोने को मजबूर हैं। यह नाला गांव से करीब एक किलोमीटर दूर है। ग्रामीण रोशन दीन, उत्तम दास, रवि कुमार, सुरेंद्र कुमार, परमेंद्र सिंह, केशव सिंह, देवेंद्र कुमार, राज सिंह, विक्रम सिंह, विशाल चंद, ज्ञानू राम और पृथ्वी सिंह ने आईपीएच विभाग से मांग की कि जल्द पानी की आपूर्ति बहाल की जाए। आईपीएच विभाग के कनिष्ठ अभियंता दीपक भारद्वाज का कहना है कि थनेईकोठी में जल स्रोत सूखने सें पेयजल किल्लत चल रही है। इस बारे में प्रयास किए जा रहे है। वहीं दूसरी ओर सेईकोठी में पानी लाइन खराब है। इसे दुरुस्त किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed