फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   आधा दर्जन अधिकारियों की मंत्री ने लगाई क्लास

आधा दर्जन अधिकारियों की मंत्री ने लगाई क्लास

Sun, 03 Jun 2018 10:33 PM IST
Updated Sun, 03 Jun 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
आधा दर्जन अधिकारियों की मंत्री ने लगाई क्लास
kishan kapoor - फोटो : FILE PHOTO

विशाल आनंद

विज्ञापन

डलहौजी (चंबा)। बाथरी में आयोजित जनमंच कार्यक्रम में खाद्य आपूर्ति मंत्री किशन कपूर ने अधूरी तैयारी के साथ आए अधिकारियों की जमकर क्लास ली। मंत्री किशन कपूर ने कहा कि अधिकारी स्वयं जिम्मेवारी नहीं समझ रहे हैं, तो वह आम लोगों की समस्याओं का क्या निदान करेंगे? कार्यक्रम में बीडीओ भटियात को चार्जशीट करने तक की बात कही। क्योंकि बीडीओ कार्यक्रम में अपने साथ कार्यालय की मोहर नहीं लेकर आए थे। इसकी वजह से संबंधित क्षेत्र के कार्यों को करने में परेशानी पेश आई। जबकि जनमंच कार्यक्रम के बारे में प्रशासन की ओर से भी अधिकारियों को समय से सूचना दी गई थी। इसके बावजूद भी कई अधिकारी बिना तैयारी के कार्यक्रम में पहुंचे।

खाद्य आपूर्ति मंत्री ने जिला खाद्य आपूर्ति एवं नियंत्रण अधिकारी को भी लताड़ लगाई। क्योंकि वह विभाग की ऐप के बारे में कार्यक्रम में लोगों को जानकारी नहीं दे पाए। उन्हें स्वयं इस ऐप की ज्यादा जानकारी नहीं थी। इसको लेकर मंत्री ने जिला खाद्य आपूर्ति एवं नियंत्रण अधिकारी को निर्देश दिए कि वह विभागीय योजनाओं के बारे में पहले स्वयं जानकारी रखें। इसके बाद लोगों को इसके बारे में बताएं, तभी लोगों को इन योजनाओं का लाभ मिल सकता है।
विज्ञापन


मंत्री ने सीडीपीओ को भी निर्देश दिए कि वह अपने कार्यालय में बैठकर फाइलों में आंकड़े तैयार न करें। फील्ड में जाकर वास्तु स्थिति का जायजा लें। अन्यथा लापरवाही सामने आने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा मुख्य चिकित्सा अधिकारी को भी निर्देश दिए कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाई जाएं। क्योंकि हर गरीब परिवार अपनी बीमारी का उपचार करवाने लिए सरकारी अस्पताल में आता है। मंत्री ने कृषि विभाग के उपनिदेशक को भी कड़े निर्देश। विभागीय योजनाओं का किसानों को अधिक से अधिक लाभ देने के आदेश दिए। कार्यक्रम में जिला भाजपा अध्यक्ष डीएस ठाकुर ने डलहौजी विस क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को मंत्री के समक्ष रखा और इसका मौके पर ही निदान किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed