{"_id":"5ad0e65e4f1c1ba27f8b4592","slug":"41523639902-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंगा बैठने से लुढ़का टिपर, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंगा बैठने से लुढ़का टिपर, चालक घायल
Updated Fri, 13 Apr 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
चंबा।
चंबा-पठानकोट मार्ग पर चनेड़ के पास डंगा धंसने से एक टिपर गहरी खाई में लुढ़क गया। इससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को चंबा से टांडा रेफर किया गया है। घायल की पहचान पुरुषोतम पुत्र रसालू राम निवासी लखनपुर (नुरपूर) के रूप में हुई है। शुक्रवार को वह टिपर से चनेड़ में सड़क पर डालने के लिए तारकोल ढो रहा था। उसी दौरान चनेड़ के पास सड़क का डंगा धंस गया। इससे टिपर सड़क से नीचे लुढ़क कर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में चालक को गंभीर चोटें आई हैं। उसे एंबुलेंस में चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद टांडा रेफर कर दिया। सूचना पर पुलिस की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई। अस्पताल में जाकर घायल का बयान दर्ज किया। प्रशासन की ओर से तहसीलदार ने अस्पताल में जाकर घायल के परिजनों को पांच हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि चनेड़ के पास टिपर दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। पुलिस हादसा होने के कारणों की छानबीन कर रही है।