{"_id":"5aa553f14f1c1b68248b498c","slug":"41520784369-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौभाग्य योजना से जिले के 795 घर होंगे रोशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौभाग्य योजना से जिले के 795 घर होंगे रोशन
Updated Sun, 11 Mar 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुभाष कुमार अग्रिहोत्री
विज्ञापन
चंबा। सौभाग्य योजना विद्युत मंडल चंबा के अधीन आने वाले परिक्षेत्र के 795 घरों को रोशन करेगी। यह परिवार ऐसे हैं जो कि आज भी शाम ढलने के साथ ही दीये की रोशनी में गुजर-बसर करते हैं। विद्युत बोर्ड प्रबंधन ने अभी तक बिजली से महरूम परिवारों को चिन्हित कर इसकी सूची तैयार कर ली है।
इस सूची को मंजूरी के लिए उच्च अधिकारियों को भेज दिया गया है। यहां से मंजूरी के मिलने के बाद इन घरों तक बिजली पहुंचाने के कार्य को पूरा किया जाएगा। चंबा उपमंडल के तहत आने वाले परिक्षेत्र में सबसे अधिक 234 परिवार आज भी अंधेरे में अपना जीवनयापन कर रहे हैं।
विज्ञापन
बेशक चंबा जिला बिजली उत्पादन के क्षेत्र में अग्रणी है। मगर आज भी इसका लाभ यहां के बाशिंदों को नहीं मिल पाया है। यही वजह है कि आज भी सैकड़ों घरों में शाम ढलते ही दीये की रोशनी में लोग जीवनयापन करते हैं। योजना के तहत बिजली से महरूम परिवारों के अलावा आंगनबाड़ी केंद्रों और प्राथमिक और माध्यमिक पाठशालाओं को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री सजल बिजली हर-घर योजना सौभाग्य के तहत बिना बिजली के रहने वाले परिवारों को चिन्हित किया जा रहा है। इसके साथ ही उनके घरों तक बिजली की लाइन पहुंचाने के लिए लगने वाली एचटी लाइन, पीवीसी भी विद्युत बोर्ड प्रबंधन ही प्रदान करवा रहा है।
लोगों को मात्र बिजली का मीटर लगवाने के लिए बोर्ड प्रबंधन को आवेदन करना होगा। विद्युत बोर्ड प्रबंधन ने अपने स्तर पर करवाए गए सर्वेक्षण के तहत सब डिवीजन चंबा में 47 परिवार, सब डिवीजन चंबा-द्वितीय में 234 परिवार, सब डिवीजन राख के तहत 163 परिवार, सब डिवीजन भरमौर के तहत 19 परिवार, सब डिवीजन तीसा के तहत आते क्षेत्र में 177 परिवार ऐसे हैं जिनके घरों में आज तक बिजली नहीं पहुंच पाई है।
खैर, विद्युत बोर्ड प्रबंधन ने इन परिवारों को सौभाग्य योजना के तहत लाभान्वित करवाने के लिए उनका चयन कर लिया है। अब कागजी औपचारिकताएं पूरी होने का इंतजार है और इसके बाद बिना बिजली के इन परिवारों के घरों के साथ-साथ इन भाग्य में ही उजाला हो जाएगा।
सूची के लिए परिवार की मांगा पूरा ब्योरा
सौभाग्य योजना के तहत बिजली की सप्लाई प्रदान करवाने के लिए बोर्ड प्रबंधन ने बिजली से महरूम परिवार के मुखिया का नाम, पता, मोबाइल नंबर और आधार कार्ड नंबर हासिल किया है।
विद्युत बोर्ड मंडल चंबा के अधिशासी अभियंता योगेश शर्मा ने भी बताया कि सौभाग्य योजना के तहत 795 परिवारों को बिना बिजली के हैं। बोर्ड प्रबंधन ने इन परिवारों को चिन्हित कर परिवारों को बिजली की सप्लाई से जोड़े जाने के बारे प्रस्ताव बनाकर आलाधिकारियों को भेज दिया गया है। इसकी मंजूरी मिलते ही घरों तक बिजली लाइन बिछाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।