{"_id":"5a9584d44f1c1bca798bc1a0","slug":"41519748308-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों की तैनाती नहीं हुई तो लगा देंगे स्कूल में ताले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों की तैनाती नहीं हुई तो लगा देंगे स्कूल में ताले
Updated Tue, 27 Feb 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
teacher shimla
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। राजकीय उच्च पाठशाला औड़ा में शिक्षकों की कमी को लेकर ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को उपायुक्त हरिकेश मीणा से मिला। प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई ग्राम पंचायत औड़ा के प्रधान दर्शन कुमार ने की। अभिभावकों ने बताया कि स्कूल में स्टाफ की कमी है। इसके चलते स्कूली छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। अभिभावकों ने बताया कि स्कूल में खाली पड़े पदों को भरने के लिए वह कई बार शिक्षा विभाग से मांग कर चुके हैं। मगर अभी तक खाली पदों को भरा नहीं गया है। इसके चलते स्कूली छात्र-छात्राओं को नाममात्र की ही शिक्षा मुहैया करवाई जा रही है। इस बात को लेकर अभिभावकों में काफी रोष है। जानकारी के अनुसार टीजीटी आट्स्र का एक पद, टीजीटी नॉन मेडिकल, ओटी, एलटी, पीईटी और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का एक पद खाली चल रहा है। स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष पिंकी देवी, रमेश कुमार, अजय कुमार, अशोक कुुमार, देसराज, कर्म चंद, मनोज कुमार और चमन लाल ने उपायुक्त हरिकेश मीणा से मांग की कि स्कूल में खाली चल रहे शिक्षकाें के पदों को भरा जाए। ताकि उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत न पेश आए। उन्होंने कहा कि एक माह के भीतर अगर स्टाफ की तैनाती नहीं होती है तो वह स्कूल में ताला जड़ देंगे। प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन देते हुए उपायुक्त ने कहा कि इस बारे शिक्षा विभाग को निर्देश दिए जाएंगे।