फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   पुखरी में बेतरतीब वाहनों की पार्किंग से लग रहा जाम

पुखरी में बेतरतीब वाहनों की पार्किंग से लग रहा जाम

Sun, 07 Jan 2018 10:17 PM IST
Updated Sun, 07 Jan 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
पुखरी में बेतरतीब वाहनों की पार्किंग से लग रहा जाम
जाम - फोटो : demo pic
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पुखरी (चंबा)। पुखरी में मालवाहक गाड़ियों के लिए पार्किंग न होने से वाहनों को खड़ा करने में परेशानी आ रही है। इस वजह से लोग ट्रक, टिप्पर और अन्य बड़े वाहनों को सड़क किनारे बेतरतीब ढंग से खड़ा कर देते हैं। इस कारण स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। बेतरतीब वाहनों की वजह से अकसर मार्ग में ट्रैफिक जाम लग जाता है। इसके अलावा दुुर्घटना का भी खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों रमेश, करण, विनोद, जोगिंद्र, यशपाल, महेश, अरुण, जितेंद्र और कार्तिक ने बताया कि कई बार इस मार्ग पर हादसे भी हो चुके हैं। जिला प्रशासन और सरकार को पार्किंग की समस्या से अवगत करवाया जा चुका हैं, लेकिन अभी तक पुखरी में पार्किंग बनाने के लिए कोई भी कदम नहीं उठाए गए हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जल्द पुखरी में पार्किंग का निर्माण किया जाए। ताकि लोगों को यहां लगने वाले ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed