फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   दो साल में भलोली में लगे ट्रांसफार्मर को कनेक्शन नहीं दे पाया बिजली बोर्ड

दो साल में भलोली में लगे ट्रांसफार्मर को कनेक्शन नहीं दे पाया बिजली बोर्ड

Wed, 15 Nov 2017 10:43 PM IST
Updated Wed, 15 Nov 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
दो साल में भलोली में लगे ट्रांसफार्मर को कनेक्शन नहीं दे पाया बिजली बोर्ड
दो साल से भलोली में लगे ट्रांसफार्मर को शुरू करवा पाया बिजली बोर्ड
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर तक सिर्फ एचटी लाईन पहुंचा पाया बोर्ड, लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे ग्रामीण
ट्रांसफार्मर चालू होने से ग्राम पंचायत सिंगी और खज्जियार को मिलेगा फायदा
अमर उजाला ब्यूरो
खज्जियार(चंबा)। विकास खंड चंबा के तहत पंचायत सिंगी के गांव भलोली में लगाए गए ट्रांसफार्मर को विद्युत बोर्ड शुरू नहीं कर पाया है। इसके चलते ग्रामीणों को कम वोल्टेज की समस्या से जूझना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले दो सालों से विद्युुत बोर्ड ट्रांसफार्मर को चालू करने में जुटा है। मगर अभी तक ट्रांसफार्मर को शुरू नहीं कर पाया है। ग्रामीणों ने बताया कि शुरूआत में विद्युत बोर्ड ने ट्रांसफार्मर को जल्द से जल्द करने का दावा किया था। मगर दो साल का समय बीत जाने के बाद भी यह कार्य पूरा नहीं हो पाया है।
जानकारी के अनुसार यह ट्रांसफार्मर बिजली बोर्ड ने इसलिए स्थापित करने जा रहा था, ताकि साथ लगती दो पंचायतें ग्राम पंचायत सिंगी और खज्जियार के गांवों को कम वोल्टेज की समस्या से ना जूझना पड़े। मगर विद्युत बोर्ड का यह प्रयास सफल नहीं हो पाया है। विद्युत बोर्ड की मानें तो एचटी लाईन तैयार कर दी गई है और एलटी लाईन का कार्य भी पूरा जल्द किया जाएगा। उसके बाद यह ट्रांसफार्मर शुरू कर दिया जाएगा। मगर इस कार्य की लेटलतीफी के कारण ग्रामीणों में भारी रोष है।
विज्ञापन

ग्रामीण मनोज कुमार, चमन लाल, प्रदीप कुमार, शंकर कुमार, अजय कुमार, पृथ्वी पाल, किशोरी लाल, कर्म चंद, धर्म चंद, चंद्रेश कुमार, प्रवीण कुमार और अजय कुमार ने बताया कि वर्तमान में उन्हें कम वोल्टेज की समस्या से जूझना पड़ रहा है। भलोली में ट्रांसफार्मर तो विद्युत बोर्ड ने लगाया। मगर दो साल का समय बीत जाने के बाद भी कनेक्शन नहीं दिया गया है। ग्रामीणों ने विद्युत बोर्ड से आग्रह किया है कि जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर को कनेक्शन दिया जाए। ताकि उन्हें कम वोल्टेज की समस्या से निजात मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द ट्रांसफार्मर को दिया जाएगा कनेक्शन : कनिष्ठ अभियंता
विद्युत बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता देवी सिंह का कहना है कि इस में बारे प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि एलटी लाईन को तैयार किया जा रहा है। जल्द ही ट्रांसफार्मर को कनेक्शन दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed