फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   411 Panchayat representatives elected unopposed in Chamba

Chamba News: चंबा में निर्विरोध चुने 411 पंचायत प्रतिनिधि

Mon, 18 May 2026 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 18 May 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
411 Panchayat representatives elected unopposed in Chamba
चार प्रधान, सात उप प्रधान और 400 पंचायत सदस्य चुने गए निर्विरोध
विज्ञापन

करवाल में समस्त पंचायत निर्विरोध निर्वाचित : मुकेश रेपसवाल

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले में चार पंचायत प्रधान, सात उप प्रधान और 400 पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने बताया कि विकास खंड भरमौर में 1 प्रधान, (ग्राम पंचायत तुंदाह) 2 उप प्रधान (ग्राम पंचायत नयाग्रां और गरौंडा) और 45 पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। विकास खंड भटियात में 96 पंचायत सदस्य, विकास खंड चंबा में एक उप प्रधान (ग्राम पंचायत चीलबंगला) में 57 पंचायत सदस्य, विकास खंड मैहला में 2 प्रधान (ग्राम पंचायत फागड़ी और भटवाड़ा), 2 उप प्रधान (ग्राम पंचायत कुठेड़ और बसोधन) और 67 पंचायत सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं।

विकास खंड पांगी में 21 पंचायत सदस्य, विकास खंड सलूणी में एक प्रधान, एक उप प्रधान और 61 पंचायत सदस्य व विकास खंड तीसा में एक उप प्रधान ग्राम पंचायत दियोला और 53 पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि विकास खंड सलूणी की ग्राम पंचायत करवाल में प्रधान, उप प्रधान और समस्त पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed