फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   40 crona cases in dharog mahola chamba

ंबा में अब तक कोरोना को लेकर सबसे बड़ा ब्लास्ट

Sat, 08 Aug 2020 10:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
40 crona cases in dharog mahola chamba
चंबा। शहर के साथ लगते धड़ोग मोहल्ले में कोराना विस्फोट हो गया है। एक ही मोहल्ले में शनिवार को 40 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में कोरोना के मामले आने से जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के हाथ पांव फूल गए हैं। चिंता की बात यह है कि इसी मोहल्ले में अभी तक 64 कोरोना के मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन

इससे यह मोहल्ला कोरोना का हॉट स्पॉट बन गया है। जबकि तीन अन्य क्षेत्रों के लोग भी कोरोना पॉजिटिव आए हैं। इसमें एक पांगी तो दो मंगला और सिंगी क्षेत्र से संबंध रखते हैं। कोरोना पॉजिटिव निकले किसी भी व्यक्ति का यात्रा इतिहास का पता नहीं चल पाया है। जबकि धड़ोग मोहल्ले में निकले कोरोना पॉजिटिव लोग किसी न किसी रूप में कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आए हैं।
विज्ञापन

इसके चलते एहतियात के तौर पर सभी लोगों के सैंपल एकत्रित किए गए थे। शनिवार को सैंपलों की रिपोर्ट मुख्य चिकित्सा अधिकारी के पास पहुंची। रिपोर्ट में 43 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें चालीस लोग धड़ोग मोहल्ला के ही हैं। इसकी वजह से यहां सामुदायिक संक्रमण का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब चंबा में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 190 पहुंच गया है। इसमें सक्रिय मरीजों की संख्या 106 पहुंच गई है। जबकि स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 86 है। पिछले चार दिनों से चंबा को कोरोना मामलों में कोई राहत नहीं मिली है।
धड़ोग मोहल्ले में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शहर से सटा मोहल्ला होने के कारण चंबा शहर पर भी संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है।
एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान चलाएगा स्वास्थ्य विभाग
स्वास्थ्य विभाग कोरोना के बढ़ रहे मामलों को देखते हुए चंबा शहर में एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान चलाने की योजना बना रहा है। इसमें सर्दी, जुकाम और बुखार वाले लोगों की पहचान करके उनके रैंडम सैंपल लिए जाएंगे। इससे शहर के अन्य वार्डों में कोरोना की स्थिति का भी पता चल पाएगा।

इनसेट
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश गुलेरी ने बताया कि जिले के धड़ोग मोहल्ले में कोरोना के नए 40 मामले सामने आए हैं। लगातार बढ़ रहे मामलों को देखते हुए स्थिति गंभीर होती जा रही है। उन्होंने लोगों को बिना वजह घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed