{"_id":"66a130a43d9bd637510b2b73","slug":"38-applications-received-for-setting-up-stall-in-international-minjar-fair-chamba-news-c-88-1-ssml1004-129662-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले में स्टाल लगाने के लिए आए 38 आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले में स्टाल लगाने के लिए आए 38 आवेदन
Wed, 24 Jul 2024 10:19 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 24 Jul 2024 10:19 PM IST
विज्ञापन
मिंजर लॉगो।संवाद
चंबा। अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले के दौरान चौगान नंबर-एक में स्टाल लगाने के लिए 38 आवेदन पहुंचे हैं। इन आवेदनों में 28 आवेदन विभिन्न विभागीय प्रदर्शनियां लगाने संबंधी पहुंचे हैं। 10 आवेदन निजी शामिल हैं।
बहरहाल, विभागीय प्रदर्शनियों और स्वयं सहायता समूहों को प्राथमिकता के आधार पर देखते ही सर्वप्रथम स्टाल वितरित किए गए। उसके बाद शेष रहने वाले 10 स्टॉल अन्य निजी लोगाें को दिए गए हैं। इनसे प्रशासन को राजस्व एकत्रित होगा।
मिंजर मेला 28 जुलाई से शुरू होगा। इस दौरान लगने वाले स्टाल को लेकर प्रशासन के पास पहुंचे आवेदनों के बाद इन्हें आवंटित करना प्रशासन के लिए भी चुनौतीपूर्ण रहता है। तहबाजारी कमेटी को हर गतिविधि और विशेषताओं को ध्यान में रखकर ही स्टाल आवंटित करने पड़ते हैं। इस बार मिंजर मेले के लिए उपमंडल अधिकारी चंबा अरुण शर्मा के सम्मुख 38 आवेदन पहुंचे हैं। इनमें 28 स्टाल विभिन्न विभागीय प्रदर्शनियों के लिए आवंटित किए गए हैं। शेष 10 स्टाल निजी लोगों को वितरित किए गए हैं। बताया कि स्टाल आवंटन में पूरी तरह से निष्पक्षता बरती गई है।
विज्ञापन
-- उधर, उपमंडल अधिकारी एवं तहबजारी कमेटी के अध्यक्ष अरुण शर्मा ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले के लिए 38 आवेदन पहुंचे हैं। इनमें 28 सरकारी और 10 स्टाल निजी लोगों को आवंटित किए गए हैं।
--