फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   369 sleepers burnt in Sundla forest

सुंडला जंगल में 369 स्लीपर जले

Wed, 08 Jun 2022 10:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
369 sleepers burnt in Sundla forest
सुंडला में वन रक्षक आवास के साथ रखी ईमारती लकड़ी जंगल की आग ने की स्वाह। - फोटो : Chamba
चंबा। जंगल की आग ने देवदार और चीड़ के 369 स्लीपर जला दिए। इसमें देवदार के 39 स्लीपर, चीड़ के 295 (लॉग) और कायल के 25 नग थे। इन्हें वन विभाग ने वन रक्षक आवास के साथ रखा था। चीड़ के स्लीपर दो वर्ष पहले सड़क निर्माण के दौरान अवैध रूप से काटे गए थे। इन्हें विभाग ने जब्त किया था। मंगलवार रात जंगल की आग ने स्लीपरों को स्वाह कर दिया। इससे विभाग को चार लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। जंगल में वन संपदा को पहुंचे नुकसान का आकलन तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

सुंडला के पास मंगलवार रात अचानक आग भड़क गई। देखते ही देखते आग पूरे जंगल में फैल गई। आग को बुझाने के लिए वन पालक और वन रक्षक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जब आग बेकाबू होने लगी तो उन्होंने दमकल विभाग को सूचित किया। सलूण और खैरी से दमकल विभाग की चार गाड़ियां आग बुझाने के लिए पहुंचीं। पानी की बौछार करके आग को बस्ती में जाने से रोका गया। हालांकि आग की चपेट में आने से वन रक्षक के आवास की खिड़की और अंदर रखे गद्दे और कंबल जल गए।
विज्ञापन

जंगल की आग इतनी भयंकर थी कि उसकी चपेट में आने से देवदार और चीड़ के स्लीपर जलकर राख हो गए। कर्मचारियों ने इन स्लीपरों को बचाने का पूरा प्रयास किया, लेकिन बेकाबू आग ने देखते ही देखते लकड़ी को स्वाह कर दिया। जंगल में आग लगाने वाले शरारती तत्व का अभी तक पता नहीं लग पाया है। विभाग में जांच कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रमन ठाकुर, वन पालक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed