{"_id":"674febacc86050db630004d7","slug":"3683-students-will-be-tested-118-centers-have-been-set-up-in-91-schools-of-the-district-for-the-main-examination-chamba-news-c-88-1-cmb1003-138619-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: 3,683 विद्यार्थियों की होगी परख, मुख्य परीक्षा के लिए जिले के 91 स्कूलों में बनाए 118 केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: 3,683 विद्यार्थियों की होगी परख, मुख्य परीक्षा के लिए जिले के 91 स्कूलों में बनाए 118 केंद्र
Wed, 04 Dec 2024 11:12 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 04 Dec 2024 11:12 AM IST
विज्ञापन
चंबा। जिला चंबा में परख के तहत बुधवार को 3,683 विद्यार्थी मुख्य परीक्षा देंगे। परीक्षा की तैयारियां प्रारंभिक शिक्षा विभाग चंबा ने पूरी कर ली है। परीक्षा के सफल आयोजन के लिए 91 सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में 118 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। परीक्षा के दौरान फील्ड इन्वेस्टीगेटर भी मौजूद रहेंगे। जबकि सीबीएसई के ऑबजर्वर भी उपस्थित रहेंगे। यह परीक्षा ओएमआर सीट पर होगी। परीक्षा के बाद यह ओएमआर सीट निदेशालय भेज जाएंगे। जहां से परिणाम घोषित किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार परख परीक्षा में तीसरी कक्षा में 891, छठी के 847 और नौवीं के 1,945 विद्यार्थी भाग लेंगे। तीसरी से छठी की परीक्षा एक घंटे की रहेगी। जबकि नौवीं कक्षा की परीक्षा के लिए विद्यार्थियों को डेढ़ घंटे का समय दिया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 11:00 बजे शुरू होगी। वहीं, दूसरी तरफ दिव्यांग विद्यार्थी को आधे घंटे का अतिरिक्त समय देने की भी व्यवस्था है। गौरतलब है कि परख के तहत विद्यार्थियों की असेस्मेंट की जा रही है। इससे पहले तीन मॉक टेस्ट आयोजित हो चुके है। जहां दो मॉक टेस्ट में जिले का प्रदर्शन औसतन रहा। जबकि तीसरे मॉक टेस्ट में जिले का प्रदर्शन सराहनीय रहा और परिणाम अस्सी प्रतिशत तक पहुंच गया। अब मुख्य परीक्षा की बारी है, जो बुधवार को आयोजित की जाएगी।
कार्यवाहक प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक ज्ञान चंद ने बताया कि परीक्षा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली है। 3,683 विद्यार्थी परख परीक्षा में भाग लेंगे। परीक्षा के लिए 91 सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में 118 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।