फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   36,500 voters of Bharmour will decide the fate of 696 candidates.

Chamba News: भरमौर के 36,500 मतदाता 696 प्रत्याशियों का तय करेंगे भाग्य

Wed, 20 May 2026 04:14 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 04:14 AM IST
विज्ञापन
36,500 voters of Bharmour will decide the fate of 696 candidates.
चुनाव प्रचार में डटे प्रत्याशियों को नहीं मिल रहा खुलकर समर्थन
विज्ञापन

मक्की की बिजाई के चलते सुबह-शाम ही हो पा रहा प्रचार-प्रसार
रंजीत शर्मा
भरमौर (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र भरमौर की 31 पंचायतों में 36,500 मतदाता 696 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इन प्रत्याशियों ने पंचायत प्रधान, उपप्रधान, बीडीसी, वार्ड पंच और जिला परिषद सदस्य बनने के लिए चुनावों में ताल ठोकी है। इसके लिए चुनाव का मतदान दो चरणों में यानी 26 और 28 मई को होगा। उपमंडल में 134 उम्मीदवार प्रधान पद के लिए मैदान में उतरे हैं, तो 134 उपप्रधान, 348 वार्ड पंच, 70 पंचायत समिति सदस्य और 10 जिला परिषद के सदस्य मैदान में डटे हैं। इन दिनों ग्रामीण क्षेत्रों में मक्की, आलू और राजमा की बिजाई का कार्य चला हुआ है। ऐसे में प्रत्याशी अपने चुनाव प्रचार के लिए सुबह-शाम के समय लोगों के घरों में दस्तक दे रहे हैं। पहले यह चुनाव सर्दी के समय होते थे। इस कारण लोग सुबह से लेकर शाम तक अपने घरों में रहते थे, क्योंकि खेतों में किसी भी फसल की बिजाई का कार्य सर्दी में नहीं होता है। प्रत्याशियों को भी प्रचार करने में आसानी रहती थी लेकिन इस बार चुनाव गर्मी के मौसम में हो रहे हैं। इस कारण प्रत्याशियों को प्रचार करने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। लोग भी खुलकर अपना समर्थन नहीं दे पा रहे हैं। इस बार के चुनाव में काफी शांति देखने को मिल रही है। पहले प्रत्याशी और उनके समर्थक गांवों में भीड़ लेकर प्रचार करते हुए नजर आते थे। लेकिन इस बार मतदाता प्रत्याशियों के साथ नहीं दिख रहे हैं। यह कहना भी मुश्किल हो रहा है चुनाव में किस प्रत्याशी का पलड़ा भारी है और किसका कमजोर।

तुंदाह में निर्विरोध चुना प्रधान
ग्राम पंचायत तुंदाह में प्रधान, न्याग्रां व गरोंडा में उपप्रधान, 45 वार्ड पंच निर्विरोध चुने गए हैं। उनके खिलाफ किसी अन्य प्रत्याशी ने नामांकन नहीं भरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed