Chamba: जिले के संवेदनशील इलाकों में 360 पुलिस कर्मी तैनात
संवेदनशील इलाकों में आरपीएफ और सेना के 360 जवान अपनी सेवाएं देंगे। ये जवान संबंधित पुलिस थानों और चौकियों की टीमों के साथ नियमित रूप से पेट्रोलिंग करके क्षेत्र में होने वाली हर गतिविधि पर अपनी नजर रखेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए जिले के संवेदनशील इलाकों में आरपीएफ और सेना के 360 जवान अपनी सेवाएं देंगे। ये जवान संबंधित पुलिस थानों और चौकियों की टीमों के साथ नियमित रूप से पेट्रोलिंग करके क्षेत्र में होने वाली हर गतिविधि पर अपनी नजर रखेंगे। जिला मुख्यालय से इन जवानों को विभिन्न क्षेत्रों में तैनात कर दिया गया है। जिले के सीमांत क्षेत्रों में पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। सुबह-शाम के समय ये टीमें गश्त कर रही हैं। बाहर से आने वाले हर व्यक्ति की पूरी तरह से जांच-पड़ताल की जा रही है। इसके अलाव जिले के मुख्य प्रवेश द्वार तुन्नूहट्टी में भी इन जवानों की तैनाती की गई है। बाहरी राज्यों से चंबा में प्रवेश करने वाले हरेक वाहन की पूरी तरह से तलाशी ली जा रही है।
इसके चलते कुछ दिन पहले इन टीमों ने तुन्नूहट्टी में एक गाड़ी से कैश भी बरामद किया था। इतना ही नहीं, जिले में होने वाले नशे के अवैध कारोबार पर भी पुलिस नजर रख रही है। सेना के 270 जवान तो आरपीएफ (रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स) के 90 जवान विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिला चंबा में तैनात किए गए हैं। चुराह, पांगी और किहार के संवेदनशील इलाकों में पुलिस की सबसे ज्यादा निगरानी है। शुक्रवार को पांगी के सेचू नाला, साच और साहली में टीमों ने फ्लैग मार्च किया। पुलिस उप अधीक्षक चंबा अजय कुमार ने बताया कि चुनाव के चलते जिले के संवेदनशील इलाकों में जवानों की तैनाती की गई है। वोटिंग के बाद स्ट्रांग रूम में भी मिलिट्री की तैनाती होगी।