{"_id":"69d9317093096d29df09b016","slug":"350-students-enrolled-at-chaned-school-chamba-news-c-88-1-cmb1002-179995-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चनेड़ स्कूल में 350 विद्यार्थियों ने लिया दाखिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चनेड़ स्कूल में 350 विद्यार्थियों ने लिया दाखिला
Fri, 10 Apr 2026 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 10 Apr 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले साल के मुकाबले बढ़ी संख्या, अभी जारी है प्रवेश का दौर
चनेड़ (चंबा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चनेड़ में इस वर्ष दाखिलों ने रफ्तार पकड़ ली है। अब तक विद्यालय में 350 विद्यार्थियों का नामांकन दर्ज किया जा चुका है।
यह पिछले वर्ष के 309 दाखिलों के मुकाबले अधिक है। प्रधानाचार्य संजीव ठाकुर ने बताया कि इस बार अभिभावकों का रुझान सरकारी स्कूलों की ओर तेजी से बढ़ा है। छठी कक्षा से जमा दो तक विद्यार्थियों की संख्या बढ़ी है। उन्होंने कहा कि विद्यालय में बेहतर शिक्षण व्यवस्था, अनुशासित माहौल और उपलब्ध सुविधाओं के चलते अभिभावक अपने बच्चों को दाखिला दिलाने में रुचि दिखा रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि प्रवेश प्रक्रिया अभी जारी है। अगले 20 दिन तक एडमिशन जारी रहेगी। संभावना जताई जा रही है कि इस वर्ष दाखिलों का आंकड़ा और अधिक बढ़ सकता है। संवाद