{"_id":"6637af8e04d8f55826038a9b","slug":"35-players-came-to-give-trials-for-inter-district-one-day-cricket-team-chamba-news-c-88-1-ssml1006-124128-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: अंतर जिला वनडे क्रिकेट टीम के लिए ट्रायल देने पहुंचे 35 खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: अंतर जिला वनडे क्रिकेट टीम के लिए ट्रायल देने पहुंचे 35 खिलाड़ी
Sun, 05 May 2024 09:40 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 05 May 2024 09:40 PM IST
विज्ञापन
चंबा के पुलिस मैदान बारगाह में क्रिकेट ट्रायल के दौरान खिलाड़ी।संवाद
चंबा। अंतर जिला वनडे क्रिकेट प्रतियोगिता (वरिष्ठ वर्ग) के लिए जिला चंबा की टीम के चयन को लेकर पुलिस मैदान बारगाह में खिलाड़ियों ने जमकर पसीना बहाया।
रविवार को टीम के चयन को लेकर ट्रायल हुए। इसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से करीब 35 खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ट्रायल में भाग लेने के लिए सरोल, भरमौर, पांगी, भटियात, बनीखेत, सलूणी तथा तीसा सहित जिले के कोने-कोने से खिलाड़ी पहुंचे। क्रिकेट संघ चंबा के पदाधिकारी अमित कुमार ने बताया कि चयन प्रक्रिया रविवार सुबह 10:00 बजे से शुरू हुई। खिलाड़ियों ने टीम में अपनी जगह पक्की करने के लिए खूब पसीना बहाया। शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन आगामी दिनों होने वाले शिविर के लिए किया जाएगा। शिविर में जो खिलाड़ी सबसे बेहतर प्रदर्शन करेंगे, उन्हें जिला चंबा की टीम में खेलने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ वर्ग क्रिकेट टीम के लिए जिला मुख्यालय चंबा के अलावा अन्य स्थानों से खिलाड़ी भाग लिया। भाग लेने वाले खिलाड़ियों में काफी जोश दिखा। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के लिए बेहतर मंच प्रदान करने के लिए जिला क्रिकेट संघ की ओर से लगातार कार्य किया जा रहा है। जिला क्रिकेट संघ की ओर से खिलाड़ियों के लिए और सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस ग्राउंड बारगाह, हरिपुर, मैहला तथा बनीखेत में एचपीसीए की ओर से क्रिकेट सेंटर व सब-सेंटर चलाए जा रहे हैं। इन सब-सेंटरों में खिलाड़ी अपनी प्रतिभा को निखारते हुए लगातार आगे बढ़ रहे हैं। इस अवसर पर जिला क्रिकेट संघ की ओर से कुलदीप, विनोद, संजय, गौरव, हमीद खान, किशन, मिथुन ठाकुर, भूपेंद्र ठाकुर, हनी, इमरान सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
--