फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   3474 new beneficiaries added to Social Security Pension Scheme

Chamba News: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना से जोड़े गए 3474 नए लाभार्थी

Thu, 20 Jun 2024 10:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 20 Jun 2024 10:09 PM IST
विज्ञापन
3474 new beneficiaries added to Social Security Pension Scheme
चंबा। जिले में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना से 3474 नए पेंशन धारक जुड़े हैं। सरकार इन्हें हर माह अलग-अलग शर्त के तहत राशि का भुगतान कर रही है।
विज्ञापन

हर साल विभाग के पास नए आवेदन पहुंचते हैं। इसके बाद विभाग आवेदनों की छंटनी करता है। पात्र लाभार्थियों को योजना के तहत जोड़ा जाता है।
जानकारी के अनुसार जिला चंबा में वर्ष 2023-24 में 3474 नए मामले पेंशन के आए। इन्हें विभाग से स्वीकृति के बाद नियमित भुगतान किया जा रहा है। जिले में अब पेंशनधारकों का आंकड़ा 52886 पहुंच गया है। विभाग साठ वर्ष से कम उम्र की महिलाओं को 1500 और सत्तर वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को 1700 रुपये पेंशन दे रहा है। साठ वर्ष की आयु तक बुजुर्ग को 1000 रुपये की राशि दी जा रही है।
सरकार ने अलग-अलग आयु वर्ग के लिए अलग राशि तय की है। प्रदेश सरकार सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत चरणबद्ध तरीके से राशि को बढ़ाती है। सरकार की यह योजनाएं बुजुर्ग और असहाय महिलाओं को आर्थिक सहायता दे रही हैं। दूसरी तरफ, आचार संहिता के चलते इस वित्तीय वर्ष के नए मामले नहीं आ पाए हैं। विभाग ने अब इसके लिए भी फील्ड से ब्योरा मांगा है।
विज्ञापन

जिला कल्याण अधिकारी चमन शर्मा ने बताया कि जिले में अब सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत पेंशन धारकों की संख्या 52,886 हो गई है। बताया कि वर्ष 2023-24 में 3474 नए पेंशन धारक जुड़े हैं। इन्हें निर्धारित राशि का भुगतान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed