{"_id":"67a9eedaea85f8c18b0087fb","slug":"33-smc-teachers-in-pangi-did-not-get-salary-for-two-months-chamba-news-c-88-1-ssml1004-143562-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: पांगी में 33 एसएमसी अध्यापकों को दो माह का नहीं मिला वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: पांगी में 33 एसएमसी अध्यापकों को दो माह का नहीं मिला वेतन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेतन न मिलने से बढ़ी परेशानी, परिवार चलाना हुआ मुश्किल
कई अध्यापक चुराह क्षेत्र के स्कूलों में दे रहे हैं अपनी सेवाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
पांगी (चंबा)। शिक्षा खंड पांगी में कार्यरत स्कूल मैनेजमेंट कमेटी (एसएमसी) के 33 शिक्षक नवंबर और दिसंबर के वेतन से वंचित हैं। वेतन न मिलने के कारण इनको अपने परिवार का पालनपोषण करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इनमें से कई अध्यापक चुराह क्षेत्र से आकर पांगी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। ये अध्यापक किराये के कमरों में रहने के लिए मजबूर हैं, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति और अधिक खराब हो रही है। खंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने सरकार से मांग की है कि इन अध्यापकों को जल्द वेतन प्रदान किया जाए और इनके लिए स्थायी नीति बनाई जाए।
एसएमसी अध्यापक सुरेंद्र शर्मा, हुसैन मोहम्मद, तेज सिंह, केवल कृष्ण, लाल चंद आदि ने बताया कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है। हम सभी अध्यापक बेहद कम वेतनमान पर ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने कार्यों का निर्वहन कर रहे हैं। बावजूद इसके हमें कई माह तक वेतन से वंचित रहना पड़ता है। यह बिल्कुल तर्कसंगत नहीं है। अगर समय पर वेतन नहीं दिया गया तो इसका सीधा असर शैक्षणिक गतिविधियों पर पड़ेगा। खंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने सरकार से मांग की है कि इन अध्यापकों के लिए बजट का प्रावधान समय पर किया जाए और एक स्थायी नीति बनाई जाए। अध्यापकों का कहना है कि उन्हें कुछ महीनों से इसी तरह वेतन की समस्या का सामना करना पड़ता है। सरकार से उम्मीद की जा रही है कि जल्द इन अध्यापकों के वेतन के लिए बजट जारी किया जाएगा।
उच्च शिक्षा उपनिदेशक भाग सिंह ने बताया कि एसएमसी अध्यापकों के लिए सरकार से फंड के लिए लिखा गया है। फंड मिलते ही एसएमसी अध्यापकों को वेतनमान प्रदान करवा दिया जाएगा।