{"_id":"5ccc6a7cbdec22077a427015","slug":"31556900476-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चामुंडा मंदिर के पास जंगल में भड़की आग, वन संपदा को हुआ नुक्सान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चामुंडा मंदिर के पास जंगल में भड़की आग, वन संपदा को हुआ नुक्सान
विज्ञापन
चामुंडा मंदिर के पास जंगल में आग से लाखों की वन संपदा राख
दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर बुझाई आग
फायर सीजन शुरू होते ही धधकने लगे जिले के जंगल
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। फायर सीजन शुरू होते ही जंगलों में आग लगनी शुरू हो गई है। शुक्रवार को शाम के समय चामुंडा मंदिर के पास जंगल में अज्ञात लोगों ने आग लगा दी। देखते ही देखते आग इतनी प्रवल हो गई कि आग की लपटें सड़क तक पहुंचने लगी। इस कारण वाहन चालकों और राहगीरों को आवाजाही करने में काफी परेशानी हुई। स्थानीय लोगों ने आग की सूचना दमकल विभाग को दी। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जंगल में लगी आग को बुझाना शुरू किया। देर शाम तक विभागीय कर्मचारियों ने जंगल की आग पर काबू पाया। इस दौरान वन विभाग के कर्मचारी भी मौजूद रहे।
जंगल में लगी आग से लाखों रुपये की वन संपदा को नुकसान पहुंचा हैं। जंगली झाड़ियों के अलावा जंगल में रेंगने वाले छोटे जीव जंतु भी आग की चपेट में आए। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से मांग की है कि जंगल में आग लगाने वाले शरारती तत्वों को पकड़ कर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाए। फायर अधिकारी कुब्ज सिंह ने बताया कि चामुंडा मंदिर के पास जंगल में आग लगी थी, जिसे दमकल विभाग की टीम ने बुझा दिया है।