फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   प्राथमिक शिक्षक संघ वर्ष के चुनावों की अधिसूचना जारी

प्राथमिक शिक्षक संघ वर्ष के चुनावों की अधिसूचना जारी

Sun, 17 Mar 2019 09:38 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2019 09:38 PM IST
विज्ञापन
प्राथमिक शिक्षक संघ वर्ष के चुनावों की अधिसूचना जारी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। जिला मुख्यालय में रविवार को प्राथमिक शिक्षक संघ चंबा की बैठक का आयोजन हुआ। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रमेश बिजलवान ने की। बैठक में समस्त पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान वर्ष 2019-22 की चुनाव अधिसूचना जारी की गई। इसकी अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष रमेश बिजलवान ने बताया कि हिमाचल प्रदेश राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जारी निर्देशों के पालना करना प्रत्येक स्तर के चुनाव के लिए अनिवार्य है।

उन्होंने बताया कि सभी प्राथमिक शिक्षकों से वर्ष 2019 से 22 तक के लिए तीन सौ रुपये प्रति अध्यापक शुल्क लिया जाएगा। इसमें 150 रुपये खंड स्तर, सौ रुपये जिला स्तर व 70 रुपये राज्य स्तर के लिए निर्धारित है। खंड स्तर के चुनाव खुले अधिवेशन में होंगे। कुल सदस्यता की पचास प्रतिशत से अधिक उपस्थित होने पर ही चुनाव होंगे। संघ से निष्कासित कोई भी शिक्षक चुनाव में भाग लेने का पात्र नहीं होगा। अगर कोई सदस्य किसी अन्य संगठन या संस्था का पदाधिकारी चुनाव में भाग लेने का पात्र नहीं होगा।
विज्ञापन


किसी भी स्तर पर चुनाव में विवाद की स्थिति में पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट आधार पर प्राधिकरण कर निर्णय अंतिम माना जाएगा। जिलाध्यक्ष ने बताया कि घाटे का बजट किसी भी सूरत में मान्य नहीं होगा। चुनाव से पूर्व प्रत्येक स्तर के चुनाव में मत पत्रों की पिछली तरफ चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के हस्ताक्षर करवाना अनिवार्य होगा। बीस सदस्यों के सदस्यता शुल्क पर एक जिला प्रतिनिधि और एक सौ की सदस्यता शुल्क पर एक राज्य प्रतिनिधि होगा। शिक्षक भवन और संघ ने निर्धारित सभी प्रकार के चंदे जिन सदस्यों ने निर्धारित समय पर जमा नहीं करवाए है, वे चुनाव में भाग लेने के लिए अपात्र होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनावी प्रक्रिया में वहीं सदस्य भाग ले सकता है जिसका पिछला सदस्यता शुल्क जिला और राज्य स्तर पर जमा हुआ हो। उन्होंने बताया कि जिला प्राधिकरण में वे स्वयं और दुर्ग दयाल शर्मा, नीलमणि शर्मा सदस्य रहेंगे। सभी खंडों के अध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष से आह्वान किया है कि वह अपने-अपने खंडों के सभी प्राथमिक शिक्षकों को एक सूत्र में बांधते हुए सदस्यता शुल्क इकट्ठा करके शांतिपूर्ण ढंग से खंड चुनाव की प्रक्रिया में जिला कार्यकारिणी का सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed