फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   रेहड़ी परमिट लेकर सबलेटिंग करने वालों की लिस्ट तैयार

रेहड़ी परमिट लेकर सबलेटिंग करने वालों की लिस्ट तैयार

Fri, 16 Nov 2018 09:35 PM IST
Updated Fri, 16 Nov 2018 09:35 PM IST
विज्ञापन
रेहड़ी परमिट लेकर सबलेटिंग करने वालों की लिस्ट तैयार
चंबा। नगर परिषद चंबा से रेहड़ी का परमिट हासिल कर दोगुनी कमाई करने वालों पर नप चंबा ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। नप चंबा के कर्मचारियों की टीम द्वारा 95 रेहड़ी परमिट धारकों के परमिट चेक किए गए। इस दौरान दो दर्जन परमिट धारक सबलेटिंग करते हुए पाए गए। बहरहाल, इस बारे नप चंबा की टीम ने रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। अब आगामी दिनों में ये रिपोर्ट डीसी चंबा के सामने प्रस्तुत की जाएगी।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि उपायुक्त के निर्देशानुसार नगर परिषद ने चंबा शहर में सबलेटिंग करने वाले रेहड़ी धारकों को उजागर करने का कार्य शुरू कर दिया है। शुक्रवार को नगर परिषद की टीम ने नप के सभी 95 रेहड़ी परमिट धारकों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान यह भी जांचा गया कि रेहड़ी का परमिट किसके नाम पर है और रेहड़ी को कौन लोग चला रहे हैं। निरीक्षण के दौरान दो दर्जन रेहड़ी धारक सबलेटिंग करते हुए पाए गए हैं। जिनकी रिपोर्ट बनाकर नप जिलाधीश को सौंपेगी। जिलाधीश द्वारा ही उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिलाधीश के पास लंबे समय से शिकायतें मिल रही थी कि कुछ रेहड़ी धारक नप से परमिट लेकर सबलेटिंग कर रहे हैं। इसलिए जिलाधीश ने सबलेटिंग करने वालों का पता लगाने के लिए नगर परिषद को आदेश दिए। चंबा शहर में नगर परिषद के 95 रेहड़ी धारक हैं। सौ से ज्यादा रेहड़ी धारक ऐसे हैं जो बिना परमिट रेहड़ियां लगा रहे हैं। प्रशासन ऐसे रेहड़ी धारकों को शीघ्र ही शहर से हटा सकता है। परमिट लेकर सबलेटिंग करने वालों के खिलाफ भी प्रशासन कार्रवाई करेगा। नप अध्यक्ष नीलम नैयर ने बताया कि निरीक्षण रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। जो रेहड़ी धारक सबलेटिंग करते हुए पाए गए हैं। उनके बारे में उपायुुक्त को बताया जाएगा।
विज्ञापन

जिलाधीश चंबा हरिकेश मीणा ने बताया कि शहर में परमिट हासिल करने के बाद रेहड़ी धारकों द्वारा अपनी रेहड़ियां आगे सबलेट कर मोटी कमाई करने के संदर्भ में शिकायतें मिली थी। इसी आधार पर नप चंबा को निर्देश जारी कर लिस्ट तैयार करने बारे हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed