फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   पंजाब में सब्जियों का सीजन खत्म होने से दामों में हुई बढ़ोतरी,

पंजाब में सब्जियों का सीजन खत्म होने से दामों में हुई बढ़ोतरी,

Mon, 25 Jun 2018 10:32 PM IST
Updated Mon, 25 Jun 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
पंजाब में सब्जियों का सीजन खत्म होने से दामों में हुई बढ़ोतरी,

विज्ञापन
पंजाब में सब्जियों का सीजन खत्म होने से दामों में हुई बढ़ोत्तरी
सभी सब्जियों के दामों में आंकी गई चालीस प्रतिशत की बढ़ोत्तरी
चंबा की लोकल सब्जियां शुरू होते ही दामों में आ जाएगी कमी
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। जिले में सब्जियों के दामों में अचानक उछाल देखने को मिला है। इस वजह से गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों की थाली से सब्जियां सब्जियां गायब हो रही है। इसका मुख्य कारण सब्जियों के दामों में प्रति किलो ग्राम के हिसाब से 15 से 20 रुपये की बढ़ोतरी हो गई है। सब्जियों के दामों में होने वाली इस प्रकार की बढ़ोतरी ने लोगों की दिक्कतों को बढ़ाने का ही काम किया है। चंबा शहर अन्य शहरों से काफी दूरी पर हैं। यहां पर ज्यादा सब्जियां पंजाब से आती हैं। मगर पंजाब में भी अब सब्जियों का सीजन खत्म हो रहा है। इसके चलते सब्जियों के दामों में अचानक बढ़ोतरी हो गई। अभी तक सब्जियों के दामों में 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। सब्जी विक्रेता राकेश कुमार, चंद राम, सुरेंद्र, मान सिंह, किशोर गुप्ता, धर्मपाल, जय किशन, कर्म सिंह और रमेश कुमार ने बताया कि पंजाब में सब्जियों का सीजन खत्म हो गया है। इसके चलते सब्जियों के दाम में बढ़ोत्तरी हुई है। जबकि लोकल सब्जियां तैयार हो चुकी हैं। कुछ ही दिनों में बाजार में लोक सब्जियां चल पड़ेंगी। इससे सब्जियों के दाम में कमी आ जाएगी। उन्होंने कहा कि चंबा में किसान सभी प्रकार की सब्जियां उगाते हैं। ऐसे में सीजन शुरू होते ही लोगों को बाजार में सभी सब्जियां लोकल दामों में उपलब्ध होंगी। गृहिणी मोनिका ने बताया कि महंगाई की मार ने लोगों की कमर तोड़ दी हैँ। गृहणी ज्योति ने बताया कि सब्जियों के दामों में 15 से 20 रुपये की बढ़ोतरी हो चुकी है। इस कारण उन्हें सब्जियां खरीदने के लिए अपेक्षा अधिक पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं। इससे उनके महीने का बजट बिगड़ गया है। गृहणी सुमन देवी ने बताया कि सब्जियों के दाम में बढ़ोतरी से उनका महीने का बजट बिगड़ना शुरू हो गया। अगर यही हाल रहा तो उनके लिए सब्जियां खरीदना मुश्किल हो जाएगा।

सब्जियां भाव/प्रति किलो पहले अब
मटर 40 60
टमाटर 15 30
विज्ञापन

घीया 20 40
विज्ञापन
विज्ञापन

प्याज 20 30
भिंडी 30 40
खीरा 20 30
बैगन 20 40

शिमला 40 60
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed