{"_id":"5ae5d6064f1c1b61098b6de5","slug":"31525011974-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"70 परिवार वाले गांव हलोगा में दस दिनों से पसरा अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
70 परिवार वाले गांव हलोगा में दस दिनों से पसरा अंधेरा
Updated Sun, 29 Apr 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
तीसा (चंबा)।
चुराह की सेई कोठी पंचायत के हलोगा गांव के 70 परिवार दस दिन से अंधेरे में हैं। ट्रांसफार्मर जलने से बिजली गुल हुई। ग्रामीणों ने बताया कि दस दिन पहले लगे ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट हुआ था। इसके चलते ट्रांसफार्मर जल गया। ऐसे में पूरे गांव में अंधेरा पसर गया।
ग्रामीणों ने बताया कि इस बारे में वे कई बार विद्युत बोर्ड से मांग कर चुके है। लेकिन अभी तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हुई है। इस बात को लेकर ग्रामीणों में काफी रोष है। स्थानीय ग्रामीणों में नूर दीन, हेमेंद्र कुमार, दीप सिंह, चमन लाल, प्रताप चंद, करतार सिंह, योग राज, रिंकूू राम, आसीफ मोहम्मद, ताजदीन, महबूब खान, देवेंद्र कुमार, जनक राज, दिवान चंद, कल्याण सिंह, जगदीश चंद ने बताया कि बिजली गुल होने के चलते जहां गृहणियों को खाना पकाने में परेशानी हो रही है तो वहीं स्कूली छात्र-छात्राएं पढ़ाई भी नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बिजली बोर्ड बिल तो समय पर भेज देता है। लेकिन विद्युत संबंधित समस्याएं दुरुस्त करनी हो तो अधिकारी और कर्मचारी लेटलतीफी बरतते हैं। ग्रामीणों ने विद्युत बोर्ड से आग्रह किया है कि जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल की जाए ताकि उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत न पेश आए।
विज्ञापन
विद्युत बोर्ड तीसा के सहायक अभियंता रोशन लाल का कहना है कि यह मामला ध्यान में है। विद्युत ट्रांसफार्मर की डिमांड भेजी गई है। जैसे ही ट्रांसफार्मर पहुंचेगा, बिजली आपूर्ति बहाल करवा दी जाएगी।