{"_id":"5ad8ca974f1c1b86098b5702","slug":"31524157079-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार करोड़ से बनेगा रावी नदी पर परेल पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार करोड़ से बनेगा रावी नदी पर परेल पुल
Updated Thu, 19 Apr 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
bridge
- फोटो : demo pics
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। रावी नदी पर करीब छह महीने पहले गिरे परेल पुल का निर्माण करीब चार करोड़ से होगा। इसको लेकर लोक निर्माण विभाग ने अनुमानित राशि का आकलन कर लिया है। पुल का निर्माण शीघ्र शुरू करने के लिए लोक निर्माण विभाग जोन कांगड़ा ने ठेकेदार से पुल का नक्शा मांगा है। इसके लिए ठेकेदार को एक सप्ताह का समय दिया गया है।
एक सप्ताह के भीतर ठेकेदार को नक्शा जमा करवाना होगा। पुल निर्माण के लिए राज्य सरकार ने पहले ही स्वीकृति दे दी है। इस पुल का निर्माण कार्य का पूरा खर्च ठेकेदार ही वहन करेगा। जबकि सरकार की ओर से कोई सहायता नहीं की जाएगी। परेल पुल के दोबारा निर्माण को लेकर विभाग ठेकेदार के साथ अनुपूरक करार करेगा।
विज्ञापन
इस करार के मुताबिक विभाग किसी भी तरह की पेमेंट नहीं की जाएगी। पुल निर्माण के दौरान गुणवत्ता की जांच समय-समय पर लोक निर्माण विभाग करेगा। गौरतलब है कि 19 अक्तूबर 2017 को दीवाली की सुबह चंबा-पठानकोट मार्ग पर परेल के समीप रावी पर बना पुल गिर गया था। पुल गिरने से आधा दर्जन लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन
प्रशासन ने प्रारंभिक दृष्टि के चलते ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कर किया है। पुल गिरे करीब छह माह का समय बीत चुका है। सरकार ने भी कार्य शुरू करवाने को लेकर स्वीकृति पहले दे दी है। परेल पुल के गिरने जिले के तीन उपमंडलों के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को आवाजाही के लिए अतिरिक्त सफर तय करना पड़ रहा है।
लोक निर्माण विभाग जोन कांगड़ा के मुख्य अभियंता एसके गंजू ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि परेल पुल के दोबारा निर्माण को लेकर ठेकेदार से नक्शा मांगा गया है। उन्होंने कहा कि पुल निर्माण में करीब चार करोड़ रुपये का खर्च अनुमानित है। पुल निर्माण करने से पहले अनुपूरक करार विभाग और ठेकेदार के बीच होगा।