फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   डीएम व शास्त्री के सहारे चल रहा मउआ स्कूल

डीएम व शास्त्री के सहारे चल रहा मउआ स्कूल

Fri, 06 Apr 2018 11:00 PM IST
Updated Fri, 06 Apr 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
डीएम व शास्त्री के सहारे चल रहा मउआ स्कूल
डीएम और शास्त्री के सहारे चल रहा मउआ स्कूल
विज्ञापन

शिक्षकों के पद भरने के लिए ग्रामीणों ने उपायुक्त चंबा को सौंपा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। राजकीय माध्यमिक पाठशाला मउआ का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को उपायुक्त हरिकेश मीणा से मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई एसएमसी अध्यक्ष मदन कुमार ने की। प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से मांग की है कि स्कूल में रिक्त चल रहे अध्यापकों के पदों को प्रमुखता के आधार पर जल्द से जल्द भरा जाए। ताकि नौनिहालों को आगामी शैक्षणिक सत्र में किसी प्रकार की दिक्कत न पेश आए।

प्रतिनिधिमंडल में शामिल चंपा देवी, आशा देवी, पुष्पा देवी, चंपा देवी, भावना देवी, निर्मला देवी, हरजीत सिंह, रीना देवी, कांता देवी, लता कुमारी, उषा देवी, सुरेश कुमार, ओम प्रकाश, धर्म चंद, नीलम देवी, करतार सिंह, प्यार सिंह, कौशल्या देवी और वीना देवी ने बताया कि स्कूल में टीजीटी आर्ट्स, टीजीटी नॉन मेडिकल और पीटीआई का पद रिक्त है। इसके चलते नौनिहालों को भरपूर शिक्षा नहीं मिल पा रही है। स्कूल शास्त्री और डीएम के हवाले है। अभिभावक खाली पदों को भरने के लिए विभाग से कई बार मांग कर चुके हैं। मगर अभी तक स्कूल में खाली पदों को विभाग ने भरा नहीं है। इसके चलते छात्र-छात्राओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि टीजीटी नॉन मेडिकल के पद पर अध्यापक कार्यरत हैं। मगर पिछले तीन सालों से उनकी सेवाएं बीआरसी चंबा के रूप में ली जा रही है। ऐसे में विज्ञान विषय पढ़ने में स्कूली नौनिहालों को दिक्कतें उठानी पड़ रही है। प्रतिनिधिमंडल ने जिला प्रशासन से मांग की है कि स्कूल में खाली पदों को जल्द से जल्द भरा जाए। ताकि नौनिहालों केे भरपूर शिक्षा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed