{"_id":"5a184a814f1c1b70548bf4a4","slug":"31511541377-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"4672 सैनिकों और कर्मचारियों ने बैलेट पेपर से किया मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
4672 सैनिकों और कर्मचारियों ने बैलेट पेपर से किया मतदान
Updated Fri, 24 Nov 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
महासंग्राम 2017, हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सुभाष कुमार अग्निहोत्री
चंबा। विधानसभा चुनाव 2017 में जिला चंबा के पांचों विस क्षेत्रों से मतदान करने से बचे 6469 सैनिकों और चुनावी ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों में अब तक 4672 मतदाताओं के पोस्टल बैलेट पेपर रिटर्निंग ऑफिसर को मिल चुके हैं। जबकि, अभी भी 1797 पोस्टल बैलेट पेपर संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर(एसडीएम) के पास पहुंचना शेष है। बहरहाल, मतदान से बचे सैनिकों और चुनावी ड्यूटी में तैनात कर्मचारी 18 दिसंबर की सुबह आठ बजे तक अपने-अपने मतदान का प्रयोग करके पोस्टल बैलेट पेपर रिटर्निंग ऑफिसर (एसडीएम) तक पहुंचा सकते हैं।
गौरतलब हो कि विस चुनाव 2017 के लिए 9 नवंबर को आयोजित मतदान प्रक्रिया में जिला चंबा के विस क्षेत्र चुराह, भरमौर, चंबा, डलहौजी और भटियात में साढ़े तीन लाख मतदाताओं में से 2,57,675 मतदाताओं ने अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। इसके अलावा विस क्षेत्रों से सेना में तैनात 1534 सैनिकों और चुनावों में कार्यरत 4425 कर्मचारियों ने बैलेट पेपर से मतदान करना है। जिला निर्वाचन विभाग ने 510 कर्मचारियों को इलेक्शन ड्यूटी सार्टिफिकेट जारी किए गए थे। वे भी मतदान करने से शेष रहे थे। जिला निर्वाचन आयोग ने सैनिकों और चुनावी ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों को 6469 पोस्टल बैलेट पेपर और इलेक्शन ड्यूटी सर्टिफिकेट जारी किए हैं। अब संबंधित विस क्षेत्रों के रिटर्निंग ऑफिसर के पास 4672 मतदाताओं के पोस्टल बैलेट पेपर रिटर्निंग ऑफिसर को प्राप्त हो चुके हैं। जबकि, अभी भी 1797 पोस्टल बैलेट पेपर संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर(एसडीएम) प्राप्त होना शेष है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त चंबा सुदेश मोख्टा ने बताया कि विस चुनाव 2017 के तहत 9 नवंबर को मतदान करने से शेष बचे हुए 5959 सैनिकों और चुनावी ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों में से अब तक जिला निर्वाचन आयोग के पास 4672 मतदाताओं के पोस्टल बैलेट पेपर निर्वाचन आयोग को प्राप्त हो चुके हैं। जबकि, अभी भी 1287 पोस्टल बैलेट पेपर निर्वाचन आयोग के पास पहुंचना शेष है। कहा कि शेष बचे हुए मतदाताओं मताधिकार का प्रयोग कर पोस्टल बैलेट पेपर 18 दिसंबर 2017 की सुबह आठ बजे तक संबंधित रिटर्निग ऑफिसर(एसडीएम) के पास पहुंचा दें।