फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   3028 cases presented in National Lok Adalat, 2443 resolved

Chamba News: राष्ट्रीय लोक अदालत में पेश हुए 3028 मामले, 2443 का निपटारा

Sat, 09 Dec 2023 10:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 09 Dec 2023 10:32 PM IST
विज्ञापन
3028 cases presented in National Lok Adalat, 2443 resolved
राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान केस की सुनवाई करते न्यायधीश चंबा। स्त्रोंत:संवाद।
चंबा। राष्ट्रीय लोक अदालत के तहत जिले की विभिन्न अदालतों में प्रस्तुत 3018 मामलों में से 2443 मामलों का निपटारा किया गया।
विज्ञापन

करीब 3 करोड़ 43 लाख 53 हजार 530 रुपये की सेटलमेंट की गई। जानकारी के अनुसार जिला चंबा की विभिन्न अदालतों में वसूली, बिजली बिल, बीएसएनएल वसूली, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी के वसूली और यातायात संबंधी 868 मामले आए।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश चंबा पीआर पहाड़िया की अध्यक्षता में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 48 में से 36 मामलों का निपटारा कर एक करोड़ 64 लाख 67 हजार 907 रुपये के समझौते करवाए गए। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश माेहित बंसल की अध्यक्षता में हुई राष्ट्रीय लोक अदालत में 49 मामले प्रस्तुत हुए। इनमें 47 मामलों का निपटान कर 57 लाख 50 हजार रुपये के समझौते करवाए गए।
विज्ञापन

वरिष्ठ सिविल जज एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सुभाष चंद्र भसीन की अध्यक्षता में हुई राष्ट्रीय लोक अदालत में 1418 मामले प्रस्तुत हुए। इनमें 1376 मामलों का निपटान किया गया। सिविल जज एवं न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी कर्म प्रताप सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत में 670 मामले प्रस्तुत हुए। इनमें 663 का निपटान किया गया। सिविल जज एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सुमित ठाकुर की अध्यक्षता में हुई राष्ट्रीय लोक अदालत में 655 मामले प्रस्तुत हुए। इनमें 205 मामलों का निपटारा किया गया। सिविल जज एवं न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी तीसा उमेश वर्मा की अध्यक्षता में हुई राष्ट्रीय लोक अदालत में 178 मामले प्रस्तुत हुए। इनमें 125 मामलों का निपटान किया गया। जिले भर की विभिन्न अदालतों में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालतों में सबसे अधिक मोटर वाहन अधिनियम एवं मुआवजे संबंधी मामलों के अलावा दीवानी-फौजदारी मामले, अग्रिम जमानत, वेतन संबंधी, दीवानी, घरेलू हिंसा, खर्चे भत्ता संबंधी मामले, शॉप एक्ट, यातायात संबंधी मामले, श्रम अधिनियम के मामले, आबकारी एवं कराधान संबंधी मामलों के तहत जिले के समस्त न्यायालयों में 3018 मामले प्रस्तुत किए गए। इनमें से 2443 मामलों का निपटान कर 3 करोड़ 43 लाख 53 हजार 530 रुपये की सेटलमेंट की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed