{"_id":"64417076aede53f04f0207b6","slug":"30-transformers-closed-hundreds-of-villages-in-darkness-chamba-news-c-19-1-127927-2023-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: मौसम का कहर-30 ट्रांसफार्मर बंद, अंधेरे में सैकड़ों गांव, 3 मार्ग और 3 पेयजल योजनाएं प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: मौसम का कहर-30 ट्रांसफार्मर बंद, अंधेरे में सैकड़ों गांव, 3 मार्ग और 3 पेयजल योजनाएं प्रभावित
Thu, 20 Apr 2023 10:33 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 20 Apr 2023 10:33 PM IST
विज्ञापन
शहर के सपड़ी वार्ड में पार्क का डंगा गिरने से सड़क पर गिरा मलबा और पत्थर। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। मौसम विभाग के येलो अलर्ट के बीच हल्की बर्फबारी और भारी बारिश ने लोगों की मुसीबतें बढ़ा दी हैं। जिला चंबा के जनजातीय क्षेत्र भरमौर और पांगी की पहाड़ियों पर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। मूसलाधार बारिश, ओलावृष्टि और तेज तूफान के कारण जिला में 30 ट्रांसफार्मर, तीन मार्ग और तीन पेयजल योजनाएं प्रभावित हुई हैं। वहीं, सरोल के साथ घोल्टी में सड़क का पानी छह घरों में घुस गया तो चंबा के सपड़ी मोहल्ले में पार्क का डंगा गिरने से बाइक और स्कूटी मलबे में दब गई।
जानकारी के अनुसार भरमौर के मणिमहेश, चौबिया, तुंदाह, भुटोर, क्वांरसी, कुगती, बडग्रां, सुप्पा और जालसू में 10.16 सेंटीमीटर तक ताजा बर्फबारी हुई। वहीं, पांगी के हुड़ान भटोरी, चस्क भटोरी, पुंटो, सुतल, टुंडरू की पहाड़ियों में 20.32 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई। पांगी के किलाड़ मुख्यालय समेत आस-पास के निचले गांवों में पूरा दिन भर रूक-रूक कर बर्फबारी और बारिश जारी रही।
नगर परिषद चंबा के जनसाली वार्ड के खरूड़ा मोहल्ले में मूसलाधार बारिश के कारण जर्जर पुराने भवन से पत्थर गिरने से महिला चोटिल हो गई। सपड़ी वार्ड में पार्क का डंगा गिरने से मलबे के तले बाइक, स्कूटी दबने से जहां वाहन चालकों को नुकसान उठाना पड़ा, वहीं मोहल्ले में लोगों को आवाजाही करने में भी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
उधर, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी राम प्रकाश ने एडवाइजरी जारी करते हुए बताया कि मूसलाधार बारिश के चलते जगह-जगह भूस्खलन से सड़कें बाधित हुई हैं। उन्होंने वाहन चालकों विशेषकर बस चालकों से आग्रह किया है कि सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं। इसके अलावा यदि हो सके तो ऊपरी क्षेत्रों में वाहन लेकर न जाएं।
घरों में घुसा बारिश का पानी
सरोल पंचायत के घोल्टी के आधा दर्जन ग्रामीणों को घरों में मूसलाधार बारिश का पानी घुस गया। घोल्टी के सुरेंद्र भट्टी, शेखर भट्ट, शिव राम, रमेश कुमार, दीपक आदि ने बताया कि वर्ष 2018 में लोक निर्माण विभाग ने गांव से ऊपर से होकर गुजर सड़क पर कल्वर्ट डाला है। तब से बारिश का पानी उनके घरों में पहुंच रहा है। कई बार लोक निर्माण विभाग और जिलाधीश चंबा से भी शिकायत की गई, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। कहा कि मंगलवार देररात बारिश का पानी घरों में घुस गया, जिससे अंदर रखा सामान खराब हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि वीरवार को मूसलाधार बारिश के बीच वे सड़क पर पानी के प्रवाह को दूसरी ओर करने में डटे रहे, लेकिन सफलता नहीं मिली।
फलोता में घर को खतरा
जिला में हो रही मूसलाधार बारिश से ग्राम पंचायत पलूंही के गांव कलोता निवासी करन कुमार पुत्र मोहनी राम के मकान के आगे भूस्खलन से मकान को खतरा हो गया है। प्रभावित ने बताया कि सड़क निर्माण के चलते कटिंग का कार्य चला हुआ है। समय पर विभाग की ओर से सुरक्षा दीवार न लगाने से अब भूस्खलन होने से उनके मकान को खतरा पैदा हो गया है।
यहां प्रभावित हुईं बिजली पानी की सेवाएं
जनजातीय क्षेत्र पांगी में 30 ट्रांसफार्मर बंद पड़ने से पांगी घाटी अंधेरे में डूब गई। बिजली न होने से शीतलहर का प्रकोप बढ़ने पर पांगीवासी ठंड में ही ठिठुरते नजर आए। मूसलाधार बारिश के कारण चंबा, सलूणी और पांगी में एक-एक मार्ग पर यातायात बाधित रहा। वहीं, चंबा में दो और भरमौर में एक पेयजल योजना भी बारिश के कारण प्रभावित हुई। लोगों को अपने और मवेशियों के लिए प्राकृतिक जलस्रोतों से पानी लाना पड़ रहा है।
सरोथा नाला में पहाड़ी दरकी
हरदासपुरा-टीवी वार्ड-पनेला जाने वाले मार्ग पर सरोथा नाला के पास निर्माणाधीन पुल के साथ लगती पहाड़ी दरकने से यातायात दो दिनों से बंद पड़ा है। इतना ही नहीं, वीरवार को एक बार फिर से भूस्खलन होने से पहाड़ी के ऊपर पैदल रास्ता भी जमींदोज हो गया। इससे अब लोगों को वाया सुल्तानपुर-बालू, पावर होकर ही साहो, सिल्लाघ्राट, सराहण, पनैला का रुख करना पड़ रहा है।
मंगला, कुपाहड़ा और टपूण पंचायतों में 48 घंटे से अंधेरा
ग्राम पंचायत मंगला, कुपाहड़ा, टपूण में 48 घंटों से अंधेरा पसरा हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि थोड़ी सी बारिश होने पर क्षेत्र में अंधेरा पसर जाता है। बिजली आपूर्ति बंद होने से तीन पंचायतों की तीन हजार आबादी को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों में राज कुमार, मोनू कुमार, सुरेश कुमार, हेमराज, दर्शन, महेश, महिंद्र कुुुमार का कहना है कि क्षेत्र में दो दिनों से बिजली गुल है। इस कारण बच्चे रात के समय पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। गृहिणियां दिये और मोमबत्ती की लौ में खाना बनाने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने क्षेत्र के लिए बिछाई गई पुरानी विद्युत लाइन को बदलने की मांग उठाई है। उधर, बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता अजय कुमार ने कहा कि कर्मचारी बिजली लाइन को सुचारू करने में जुटे है। जल्द समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा।