{"_id":"63669fcc7631e438f954a059","slug":"3-140-personnel-will-give-election-duty-in-five-districts-chamba-news-sml4269567156","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच विस क्षेत्रों में 3,140 कर्मी देंगे चुनाव ड्यूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच विस क्षेत्रों में 3,140 कर्मी देंगे चुनाव ड्यूटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। हिमाचल पथ परिवहन निगम की 80 बसों में चुनाव ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को छोड़ने और वापस लाने का जिम्मा रहेगा। जिला चुनाव आयोग की ओर से चुनाव को लेकर अपने स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में एचआरटीसी प्रबंधन से बसों के मतदान से पहले बुकिंग संबंधी निर्देश जारी किए गए हैं। बसों के जरिये ही मतदान से पहले कर्मचारियों को मतदान केंद्रों में छोड़ने और मतदान के बाद वापस लाया जाएगा।
गौरतलब है कि जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों चंबा, चुराह, डलहौजी, भटियात और भरमौर में स्थित मतदान केंद्रों तक चुनाव ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों को पहुंचाने और मतदान के बाद वापस लाने की व्यवस्था पहले ही कर दी गई है। एचआरटीसी की सामान्य बसों के जरिये ही कर्मचारी वर्ग के लिए यह व्यवस्था होगी। निगम की बसों से ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को दस नवंबर को मतदान केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा। जबकि चुनाव के बाद 12 नवंबर के बाद उन्हें वापस लाया जाएगा। जिले में 3,140 मतदान कर्मी नियुक्त किए गए हैं। इनमें एक पीठासीन अधिकारी, एक सहायक पीठासीन अधिकारी और दो मतदान अधिकारी शामिल रहेंगे। एक पोलिंग पार्टी में चार मतदान कार्मिक नियुक्त किए जाएंगे।
कार्मिकों को उनकी पोस्टिंग और निवास स्थान पर जबकि उनके गृह निर्वाचन क्षेत्र में तैनात नहीं किया जाएगा। मतदान प्रक्रिया को पुख्ता बनाने के लिए 63 सेक्टर अधिकारी और 14 सेक्टर मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन
आरएम साहिल कपूर ने बताया कि चुनाव ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों को मतदान केंद्रों तक छोड़ने और लाने के लिए एचआरटीसी की 80 बसें तैनात रहेंगी।