{"_id":"576a85154f1c1b456fb47e27","slug":"2g-in-chamba-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा के ग्रामीण इलाकों में टू जी की पहुंच बनाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा के ग्रामीण इलाकों में टू जी की पहुंच बनाने की तैयारी
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
Updated Wed, 22 Jun 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
bsnl
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत दूरसंचार निगम चंबा के ग्रामीण इलाकों को टू जी सुविधा से जोड़ने जा रहा है। जिसके तहत चंबा, भरमौर और तीसा के ऊपरी इलाकों में 30 नए टावर लगाए जाएंगे। इन टावरों का सबसे ज्यादा फायदा तीसा उपमंडल को होगा।
विज्ञापन
जहां ओएफसी कटने से अक्सर लोगों का संपर्क नहीं हो पाता था। बीएसएनएल की मानें तो टावर लगाने से ब्रॉडबैंड सुविधा सुदृढ़ होगी। यह जानकारी बुधवार को चंबा पहुंचे बीएसएनएल के महाप्रबंधक सुनील कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने जनजातीय क्षेत्रों के 130 गांवों को दूरसंचार से जोड़ने का फैसला किया है। इन गांवों में 30 टू जी टावर लगाए जाएंगे। इस पर दूसरे चरण में काम किया जाएगा। चंबा शहर में बीएसएनएल थ्री-जी की सर्विस का दायरा बढ़ाने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पूर्व चंबा जिला में दूरसंचार निगम बड़ा काम नहीं कर पाया है। जो ओएफसी डाली गई थी वह बार-बार कटती रही है। जिसकी वजह से यहां सिग्नल में दिक्कत आती है। इसके अलावा कई कनेक्शन लगे तो हैं लेकिन उनकी मीटर रीडिंग जीरो हो चुकी है। बीएसएनएल ऐसे कनेक्शन भी दोबारा से जोड़ेगा। अब चंबा में अलग-अलग जगह से जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं ताकि भविष्य में ऐसी समस्या पेश न आ सके।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि भरमौर उपमंडल के गैहरा और पियुहरा समेत आसपास के इलाकों में पेश आ रही सिग्नल की दिक्कत को दूर करने के लिए राख में टावर स्थापित किया जाएगा। इस मौके पर डीजीएम पंजू राम व चंबा प्रभारी किशन राठौर भी मौजूद थे।
बाथरी, मोती टिब्बा व चुवाड़ी में थ्री जी टावर एक हफ्ते में
बीएसएनएल की ओर से चंबा में जल्द ही बाथरी, मोती टिब्बा व चुवाड़ी में थ्री जी टावर लगाए जाएंगे। जिसकी मदद से लोगों को ब्रॉडबैंड की बढ़िया स्पीड मिल पाएगी। एक सप्ताह में इस काम को पूरा कर लिया जाएगा। जिसके लिए निगम ने नूरपुर से प्रयास शुरू कर दिए हैं।
अब बीएसएनएल कर्मचारी से मिल सकेगी सिम
बीएसएनएल की सिम हासिल करने के लिए अब कार्यालय के चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ेगी। महाप्रबंधक सुनील कुमार ने बताया कि बीएसएनएल के किसी भी कर्मचारी से सिम हासिल की जा सकती है। पहचान दिखाकर कोई भी व्यक्ति सिम ले सकता है।
बीएसएनएल कर रहा 700 करोड़ के काम
बीएसएनएल ने निर्माण के क्षेत्र में लोनिवि का मुकाबला शुरू कर दिया है। महाप्रबंधक सुनील कुमार के अनुसार प्रदेश में निर्माण कार्य में बीएसएनएल के पास 700 करोड़ रुपये के काम आए हैं। जिसमें से 120 करोड़ रुपये के काम अकेले चंबा जिला से दूर संचार निगम को मिले हैं। निर्माण में गुणवत्ता पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है।