फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   28 boxes of liquor caught in Sarol

Chamba News: सरोल में 28 पेटी शराब पकड़ी

Sun, 03 Nov 2024 09:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 03 Nov 2024 09:39 PM IST
विज्ञापन
28 boxes of liquor caught in Sarol
चंबा। शहर के साथ लगती ग्राम पंचायत सरोल में पुलिस टीम ने एक दुकान में अवैध रूप से रखी शराब की 28 पेटियां बरामद की हैं। पुलिस ने इस मामले में संलिप्त व्यक्ति के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह शराब कहां से आई और यहां कैसे पहुंची।
जानकारी के अनुसार पुलिस थाना सदर चंबा की टीम को गुप्त सूचना मिली कि सरोल पंचायत स्थित एक दुकान के साथ लगते में अवैध रूप से शराब रखी गई है। पुलिस ने सूचना के आधार पर योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी और मालिक को मौके पर बुलाया। इस दौरान पुलिस टीम ने दुकान खुलवाई, जहां दुकान के भीतर शराब का जखीरा पकड़ा गया। इसमें 26 पेटियां देसी और दो पेटी अंग्रेजी अवैध रूप से शराब बरामद करने में सफलता हासिल की। पुलिस टीम ने इस व्यक्ति से प्रमाण मांगा, मगर व्यक्ति कोई भी लिखित प्रमाण नहीं दिखा पाया। पुलिस ने शराब की खेप को कब्जे में ले लिया है। थाना प्रभारी संजीव चौधरी ने खबर की पुष्टि की है। बताया कि सूचना के बाद यह कार्रवाई की गई है। कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही आगामी जांच जारी है।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed