फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   26work complete

सांसद आदर्श गांव परछोड़ में 26 विकास कार्य पूरे

Mon, 26 Dec 2016 06:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा Updated Mon, 26 Dec 2016 06:47 PM IST
विज्ञापन
26work complete
shanta kumar - फोटो : अमर उजाला

पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद शांता कुमार ने आदर्श पंचायत परछोड़ में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। इस मौके पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों व प्रतिनिधियों के साथ पंचायती व राजनीतिक नुमाइंदे भी मौजूद रहे।

विज्ञापन


विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने परछोड़ में चल रहे विकास कार्यों का अवलोकन करवा कर रिपोर्ट सांसद के समक्ष पेश की। इस अवसर पर सांसद ने अपने संबोधन में बताया कि परछोड़ को आदर्श गांव बनाने के प्रयास जारी हैं। सांसद निधि से आदर्श गांव परछोड़ को बीस लाख रुपये की राशि अब तक दी जा चुकी है।
विज्ञापन


राज्य सरकार भी विकासात्मक कार्यों को करवाने में सहयोग दे रही है। विभिन्न विभागों की रिपोर्ट के अनुसार आदर्श गांव में 63 विकास कार्य किए जा रहे हैं। जिसमें से 26 कार्यों को पूरा किया जा चुका है जबकि 13 कार्य प्रगति पर है बाकि बचे 14 विकास कार्यों को जल्द शुरू करवाने के निर्देश सांसद ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए हैं। जो कार्य प्रस्तावित हैं उनमें सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, एटीएम, कृषि, आंगनबाड़ी केंद्र, गोसदन, निकास नाली, इंटरनेट सुविधा, प्रौढ़ व आपदा प्रबंधन शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शांता कुमार ने समीक्षा के दौरान परछोड़ पंचायत में चल रहे विकास कार्यों पर संतोष व्यक्त किया। इस मौके पर भटियात के विधायक विक्रम सिंह जरियाल, एसडीएम भटियात अश्वनी सूद, डीएफओ डलहौजी राकेश कटोच, अधिशासी अभियंता पीएस धनौड़िया, एसडीओ लोनिवि दीपक महाजन, डीएसपी डलहौजी सागर चंद्र शर्मा व बीडीओ सुरेंद्र ठाकुर सहित भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed