फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   25 villagers approached the DC and said the patwari was demanding a bribe.

Chamba News: डीसी के पास पहुंचे 25 ग्रामीण, कहा- पटवारी मांगता था रिश्वत

Mon, 05 Jan 2026 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 05 Jan 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
25 villagers approached the DC and said the patwari was demanding a bribe.
चंबा उपायुक्त को मारपीट मामले को लेकर ज्ञापन देने जाता घघरोथा पंचायत का प्रतिनि​धिमंडल।संवाद
चंबा। पटवारी के साथ मारपीट के मामले में सोमवार को उस समय नया मोड़ आया, जब घघरोथा पंचायत के भलोठ के 25 ग्रामीण उपायुक्त कार्यालय पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि उक्त पटवारी उनको रिपोर्ट देने की एवज में रिश्वत मांगता था।
विज्ञापन

इस प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त के साथ सदर थाना प्रभारी के सामने पक्ष रखा और मामले की निष्पक्ष जांच करने की गुहार लगाई है। ग्रामीण यासमीन, गोरखी देवी, गोरो राम, चमन सिंह, सुरेश कुमार, प्रदीप कुमार, तिलक राज, रमेश कुमार, याकूब मोहम्मद और मोहम्मद खान आदि ने उपायुक्त से कहा कि ग्रामीणों ने पटवारी से मारपीट नहीं की है। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि पटवारी पहले भी गांव के कई लोगों से काम करवाने के बदले में पैसों की मांग करता था।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आपदा के दौरान स्थानीय लोग मकानों, जमीनों और गोशालाओं को हुए नुकसान के बारे में रिपोर्ट लेने के लिए पहुंचे थे, लेकिन पटवारी ने उनसे हर बार की तरह पांच से दस हजार रुपये रिश्वत लेने की मांग करते हुए बिना रिश्वत काम न करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने न चाहते हुए पटवारी को कुछ पैसे भी दिए और जिसकी ग्रामीणों ने वीडियोग्राफी करना आरंभ कर दिया, लेकिन पटवारी ने उनका फोन छीनकर गाली-गलौज करने लगा। उसने फोन तोड़ने की बात कहते हुए फोन फेंक दिया, लेकिन उसमें पूरे घटनाक्रम का वीडियो महफूज है। इसके बाद वह उन्हें धमकी देने लगा।

गांव के 60 लोग आय प्रमाण पत्र लेने के लिए पटवारी के पास गए तो उसने रिपोर्ट देने से मना कर दिया। रिपोर्ट देने की एवज में पटवारी ने हर व्यक्ति से 50 से 60 रुपये की मांग की। इसके अलावा ग्रामीणों ने आरोप लगाए कि पटवारी महीने में ज्यादा से ज्यादा छह दिन ही कार्यालय में मौजूद रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed