फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   2444 illiterate people will appear in exam today in Chamba

Chamba News: चंबा में 2444 निरक्षर आज देंगे परीक्षा

Sat, 21 Sep 2024 10:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 21 Sep 2024 10:12 PM IST
विज्ञापन
2444 illiterate people will appear in exam today in Chamba
चंबा। जिले के 2444 निरक्षर लोगों की (फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमेरेसी एसेसमेंट) परीक्षा रविवार को होगी। स्कूल का यू डाइस कोड परीक्षार्थी का पंजीकरण नंबर होगा। खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों को यह परीक्षा संचालित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

यह परीक्षा विद्यालयों में करवाई जाएगी। यहां संबंधित स्कूल के अध्यापक ही उनकी परीक्षा लेंगे। मूल्यांकन भी वही करेंगे। परीक्षा का परिणाम खंड स्तर पर तैयार किया जाएगा। उसके बाद खंड से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सरू को भेजा जाएगा। इसके बाद परीक्षा का परिणाम घोषित किया जाएगा। जानकारी के अनुसार जिले में 2444 निरक्षर हैं। एनएलपी समन्वयक छवि चंपालिया ने बताया निरक्षर लोगों को केंद्रीय शिक्षा एवं साक्षरता मंत्रालय के उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत कई स्वयंसेवी अध्यापकों ने करीब 6 माह तक पढ़ाई करवाई है। निरक्षरों को एनसीईआरटी की ओर से विशेष रूप से प्रकाशित की गई उल्लास पुस्तक का अध्ययन करवाया गया है। प्रदेश में साल 2027 तक सभी निरक्षर लोगों को शिक्षित करने का लक्ष्य रखा गया है। इसी कड़ी में जिले के 2444 अक्षरों को भी पढ़ाया गया है। पहली बार यह परीक्षा होने जा रही है।
विज्ञापन

उधर, समग्र शिक्षा के जिला परियोजना अधिकारी नम्रता शर्मा ने बताया कि रविवार को यह परीक्षा होगी। कहा कि पहली बार प्रदेश में निरक्षरों के लिए परीक्षा हो रही है। समस्त खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों को इस बारे जरूरी दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed