{"_id":"6640f1d660ed8858930e1879","slug":"24-vegetable-vendors-will-appear-in-sdm-court-chamba-news-c-88-1-ssml1004-124587-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: 24 सब्जी विक्रेताओं की होगी एसडीएम कोर्ट में पेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: 24 सब्जी विक्रेताओं की होगी एसडीएम कोर्ट में पेशी
Sun, 12 May 2024 10:14 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 12 May 2024 10:14 PM IST
विज्ञापन
चंबा। शहर के 24 सब्जी विक्रेताओं की पेशी एसडीएम कोर्ट में होगी। इस बारे में जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने इन दुकानदारों की सूची एसडीएम कार्यालय में भेज दी है।
माना जा रहा है कि इसी सप्ताह दुकानदारों को तलब किया जाएगा। इसके बाद एसडीएम की ओर से बिना रेट लिस्ट सब्जी बेचने वाले दुकानदारों को उचित जुर्माना किया जाएगा। गौरतलब है कि जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग चंबा की टीम ने शहर में औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान 24 दुकानों में रेट लिस्ट नहीं पाई गई थी। इस दौरान जहां रखी सब्जियों को जब्त किया गया, वहीं इसके बाद दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए। अब नोटिस के जवाब विभाग को मिल गए हैं। विभाग ने दुकानदारों की ओर से दिए गए जवाब सहित अन्य कागजी कार्रवाई को एसडीएम कार्यालय में भेज दिया है। अब दुकानदार यहां पेश होंगे और निर्धारित जुर्माना एसडीएम की ओर से किया जाएगा। अमर उजाला ने शहर में बिना रेट लिस्ट सब्जी बेचने का मामला प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद विभागीय टीम ने निरीक्षण किया और बिना रेट लिस्ट दुकान लगाने वाले दुकानदारों को फटकार लगाई। साथ ही अग्रिम कार्रवाई की व्यवस्था बनाई। ब्हरहाल, अब इन दुकानदारों को जुर्माना किया जाएगा।
--
कार्यवाहक जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक पुरूषोत्तम सिंह ने बताया कि बिना रेट लिस्ट सब्जी बेचने वाले दुकानदारों की सूची एसडीएम कार्यालय भेज दी है। कहा कि इसी सप्ताह यह दुकानदार पेश किए जाएंगे। एसडीएम कार्यालय की ओर से ही आगामी कार्यवाही की जाएगी।