फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   230 deodar sleepers recovered in Findpar forest

फिंडपार जंगल में देवदार के 230 स्लीपर बरामद

Sat, 21 Aug 2021 07:35 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 07:35 PM IST
विज्ञापन
230 deodar sleepers recovered in Findpar forest
230 deodar sleepers recovered in Findpar forest
चंबा। जनजातीय क्षेत्र पांगी में इन दिनों वन विभाग ने जंगल में पेड़ों की जांच का अभियान चला रखा है। इसके तहत फिंडपार जंगल में वन विभाग को अवैध रूप से काटे गए देवदार के 230 स्लीपर बरामद हुए हैं। विभाग ने देवदार के स्लीपरों को अपने कब्जे में ले लिया है। इसके साथ ही फिंडपार जंगल को पूूरी तरह खंगाला जा रहा है। पता लगाया जा रहा है कि जंगल में अन्य पेड़ों को तो नुकसान नहीं पहुंचाया जा रहा है। जंगल में यह कटान ताजा है या पुराना, इसको लेकर अभी तक वन विभाग जांच कर रहा है। पूरी जांच करने के बाद ही विभाग इस मामले में पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाएगा।
विज्ञापन

वनमंडलाधिकारी पांगी ने सभी वन परिक्षेत्र अधिकारियों को पिछले दिनों आदेश दिए कि वे अपने-अपने परिक्षेत्र में आने वाले जंगलों में पूर्ण रूप से पेड़ों की जांच करें। जहां पेड़ काटने के लॉट लगे हैं, वहां पर भी पूरी तरह से चेकिंग करें कि ठेकेदार मार्क किए गए पेड़ों को ही काट रहा है। इन्हीं आदेशों की पालना करते हुए वन विभाग की टीम ने फिंडपार जंगल में पेट्रोलिंग शुरू की। जंगल में पेट्रोलिंग करते हुए टीम को कटे हुए पेड़ नजर आए। उसके बाद जब टीम ने जंगल में और भीतर जाकर देखा तो उन्हें देवदार के स्लीपर बरामद हुए।
विज्ञापन

इन स्लीपरों का कोई भी वारिस नहीं था और न ही विभाग की ओर से इन पेड़ों को काटने के कोई दिशा-निर्देश जारी हुए थे। इसके चलते विभागीय टीम ने देवदार के स्लीपरों को अपने कब्जे में लेकर उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया है। इस मामले को लेकर विभाग ने अपने स्तर पर जांच भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वनमंडलाधिकारी पांगी सुशील गुलेरिया ने बताया कि फिंडपार जंगल में देवदार के 230 स्लीपर बरामद हुए हैं। इस मामले में जल्द पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। फिलहाल, जंगल में अन्य पेड़ों की भी जांच करवाई जा रही है। फिंडपार के अलावा पांगी के अन्य जंगलों में भी वन विभाग की ओर से पेड़ों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed