{"_id":"62f159126591ef312b26e4c9","slug":"22-nodal-officers-appointed-for-manimahesh-yatra-chamba-news-sml41784632","type":"story","status":"publish","title_hn":"मणिमहेश यात्रा के लिए 22 नोडल अधिकारी नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मणिमहेश यात्रा के लिए 22 नोडल अधिकारी नियुक्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। उत्तरी भारत की प्रसिद्ध मणिमहेश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए 22 नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। यह बात उपायुक्त डीसी राणा ने मणिमहेश यात्रा में विभिन्न प्रबंध व्यवस्थाओं को सुनिश्चित बनाने के लिए हुई समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने कहा कि मणिमहेश यात्रा 19 अगस्त से 2 सितंबर तक आयोजित होगी। श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत हेलिटैक्सी को 12 अगस्त से शुरू किया जाएगा। 12 अगस्त से ही यात्रा के लिए संबंधित अधिकारियों की ओर से व्यवस्था सुनिश्चित बनाई जाएगी।
बैठक में यह निर्णय भी किया गया कि जो श्रद्धालु ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया के माध्यम से पंजीकृत नहीं हुआ होगा उसे निर्धारित पंजीकरण स्थल पर ही पंजीकरण करवाना होगा। बिना पंजीकरण के किसी भी श्रद्धालु को यात्रा की अनुमति नहीं रहेगी। समीक्षा के दौरान यह निर्णय भी किया गया कि सड़क के किनारे किसी भी संस्था को लंगर लगाने की अनुमति प्रदान नहीं की जाएगी। मणिमहेश यात्रा के दौरान सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान रखा जाएगा। क्षेत्रीय प्रबंधक एचआरटीसी को यात्रा के दौरान बसों की उचित व्यवस्था करने के लिए कहा गया।
उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को यात्रा के दौरान स्वास्थ्य सेवा संबंधी कार्य योजना तुरंत प्रभाव से क्रियान्वित करने के निर्देश दिए। विभिन्न स्थानों पर राहत एवं बचाव टीमें तैनात रहेंगी। आपदा की स्थिति में जिला आपदा प्रबंधन के टोल फ्री नंबर 1077 या व्हाट्सएप नंबर 98166-98166 पर सूचित किया जा सकेगा।