फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   खज्जियार में शूटिंग करते पर्यटकों का ड्रोन कैमरा जब्त

खज्जियार में शूटिंग करते पर्यटकों का ड्रोन कैमरा जब्त

Sun, 24 Mar 2019 07:22 PM IST
rakesh kumar rakesh kumar
Updated Sun, 24 Mar 2019 07:22 PM IST
विज्ञापन
खज्जियार में शूटिंग करते पर्यटकों का ड्रोन कैमरा जब्त
ड्रोन कैमरा - फोटो : अमर उजाला ब्य़ूरो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

खज्जियार (चंबा)। मिनी स्विटजरलैंड खज्जियार में नवविवाहित जोड़े को ड्रोन कैमरे से शूटिंग करवाना उस समय महंगा पड़ गया जब पुलिस ने उनका ड्रोन कैमरा जब्त कर लिया। क्योंकि वन्य प्राणी क्षेत्र में ड्रोन कैमरे के इस्तेमाल पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध है। लेकिन, पर्यटकों को इसकी जानकारी नहीं थी। इसकी वजह से वे ड्रोन कैमरे से खज्जियार में शूटिंग करते रहे। इसका पता जब चला जब जिलाधीश चंबा हरीकेश मीणा अपने परिवार सहित खज्जियार घूमने पहुंचे। उनकी नजर आसमान में उड़ रहे ड्रोन कैमरे पर पड़ी। जिलाधीश ने तुरंत पुलिस को निर्देश देकर ड्रोन कैमरा जब्त करवा दिया। लेेकिन, पर्यटकों के माफी मांगने पर पुलिस ने ड्रोन कैमरा तो वापस कर दिया। इसके साथ ही पर्यटकों को चेतावनी दी कि बिना अनुमति अगर वे दोबारा खज्जियार सहित अन्य वन्य प्राणी क्षेत्र में ड्रोन कैमरे का इस्तेमाल करते हुए पाए गए तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जिलाधीश ने पुलिस को कड़े निर्देश दिए कि वन्य प्राणी क्षेत्र में ड्रोन कैमरे का इस्तेमाल करने वाले लोगों पर कड़ी नजर रखें क्योंकि वन्य प्राणी विभाग में बिना अनुमति ड्रोन कैमरे के इस्तेमाल पर प्रतिबंध है। ऐसा करने वाले लोगों पर तुरंत कार्रवाई करें। उन्होंने पुलिस को यह भी निर्देश दिए कि खज्जियार में होने वाली हरेक गतिविधि पर पैनी नजर रखें। खज्जियार देश और प्रदेश में विख्यात पर्यटक स्थल है। यहां पर हजारों की संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। ऐसे में सुरक्षा की दृष्टि से पूरी मुस्तैदी होना काफी आवश्यक है। खज्जियार पुलिस चौकी के प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि नवविवाहित पर्यटकों के ड्रोन कैमरे को पुलिस ने जब्त किया था, जिसे पर्यटकों को चेतावनी देकर वापस लौटा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed