फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   चार फीट बर्फ के बीच 19 किलोमीटर पैदल चल महिला पहुंचाई किलाड़ अस्पताल

चार फीट बर्फ के बीच 19 किलोमीटर पैदल चल महिला पहुंचाई किलाड़ अस्पताल

Sun, 03 Mar 2019 07:18 PM IST
rakesh kumar rakesh kumar
Updated Sun, 03 Mar 2019 07:18 PM IST
विज्ञापन
चार फीट बर्फ के बीच 19 किलोमीटर पैदल चल महिला पहुंचाई किलाड़ अस्पताल
चंबा। जनजातीय क्षेत्र पांगी के तहत आती ग्राम पंचायत मिंधल में एक महिला बीमार हो गई। चार फीट बर्फ पर महिला को पति व अन्य पड़ोसियों ने पीठ पर उठाकर 19 किलोमीटर पैदल चल सिविल अस्पताल किलाड़ पहुंचाया। जहां महिला को चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार देकर दाखिल कर लिया है। महिला की तबीयत में अब सुधार है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात करीब 11 बजे वरनीयू में महिला बीमार हो गई। रात होने के कारण लोगों ने सुबह होने का इंतजार किया। सुबह करीब चार बजे महिला की तबीयत और बिगड़ने लगी। इसी दौरान महिला के पति खेम राज व अन्य पड़ोसी कुलदीप कुमार, साहिल कुमार, देव राज, बोधराज, राकेश कुमार, सतीश कुमार, राजेंद्र कुमार ने महिला को चार फीट बर्फ में 19 किलोमीटर पैदल चल उपचार के लिए रविवार को करीब ढाई बजे किलाड़ अस्पताल पहुंचाया। जहां महिला को उपचार दिया गया। गौरतलब है कि घाटी में इस बार रिकॉर्ड तोड़ बर्फबारी हुई है। इस कारण यहां जनजीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त हो गया है। डॉ. विशाल शर्मा का कहना है कि महिला को ब्लड प्रेशर की समस्या थी। उपचार दे दिया गया है और अस्पताल में महिला उपचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed