फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   घरेलू हिंसा और उत्पीड़न की शिकार महिलाओं के लिए बनेगा वैकल्पिक शेल्टर

घरेलू हिंसा और उत्पीड़न की शिकार महिलाओं के लिए बनेगा वैकल्पिक शेल्टर

Tue, 19 Feb 2019 10:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
घरेलू हिंसा और उत्पीड़न की शिकार महिलाओं के लिए बनेगा वैकल्पिक शेल्टर
पंकज सलारिया
विज्ञापन

चंबा। घरेलू हिंसा और उत्पीड़न की शिकार महिलाओं और युवतियों को अब वैकल्पिक शेल्टर प्रदान किया जाएगा। इसके तहत वन स्टॉप सेंटर सरोल में खोला जाएगा। विभाग ने केंद्र को शुरू करने के लिए भवन का चयन कर लिया है। यहां वर्तमान में मरम्मत कार्य करवाया जा रहा है। जैसे ही यह कार्य पूरा होगा। वन स्टॉप सेंटर की सुविधा उत्पीड़न और घरेलू हिंसा की शिकार महिलाओं को मिलना शुरू हो जाएगी।

जानकारी के अनुसार यह योजना केंद्र सरकार खोल रही है। योजना के तहत देश के हर जिले में वन स्टॉप सेंटर खोला जाएगा। सरकार ने वन स्टॉप सेंटर खोलने का मकसद छेड़छाड़, घरेलू और अन्य घटनाओं से पीड़ित महिलाओं को वैकल्पिक शेल्टर प्रदान करना है। केंद्र में पीड़ित महिलाओं को चार दिन तक रखा जाए, जब तक कोई कार्रवाई पूरी न हो पाए। ताकि उक्त घटनाओं से पीड़ित महिलाओं को कार्रवाई तक एक वैकल्पिक शेल्टर मिल सके। इस योजना के तहत एकीकृत बाल संरक्षण स्कीम के तहत नियुक्त स्टाफ की सेवाएं ली जाएंगी, जो पीड़ित महिला को स्वास्थ्य और पुलिस कार्रवाई से लेकर न्यायालय तक औपचारिकताएं पूरी करने में हेल्प करेगी। गौरतलब है कि केंद्र सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए कई कार्यक्रम करवाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में वन स्टॉप सेंटर को शामिल किया गया है। जिससे उक्त घटनाओं से पीड़ित महिलाओं को किसी प्रकार की परेशानी न आए और उनकी आवाज दबने के बजाय न्याय तक पहुंच पाए। आईसीडीएस विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी सत्यपाल वर्मा ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सरोल में वन स्टॉप सेंटर के लिए भवन चयनित कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि मरम्मत कार्य करवाया जा रहा है। जल्द ही इस सेंटर को शुरू करवा दिया जाएगा। सेंटर में विभिन्न घटनाओं की शिकार महिलाओं को हर सुविधा मुहैया करवाई जाएगी। इसके साथ ही उन्हें चार दिनों के लिए वैकल्पिक शेल्टर भी प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed