फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   पांगी की गर्भवति महिलाओं को नहीं मिल रहा 102 एंबुलेंस का लाभ

पांगी की गर्भवति महिलाओं को नहीं मिल रहा 102 एंबुलेंस का लाभ

Sun, 25 Nov 2018 11:56 PM IST
Updated Sun, 25 Nov 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
पांगी की गर्भवति महिलाओं को नहीं मिल रहा 102 एंबुलेंस का लाभ
पांगी में गर्भवती महिलाएं 102 एंबुलेंस सेवा से महरूम
विज्ञापन

दस माह से सिविल अस्पताल किलाड़ के पास खराब पड़ी है एंबुलेंस, नहीं हुई मरम्मत
निजी वाहनों के जरिये अस्पताल पहुंचने को मजबूर हैं गर्भवती महिलाएं
अमर उजाला ब्यूरा
चंबा। कबायली क्षेत्र पांगी की गर्भवती महिलाओं को 102 एंबुलेंस का लाभ नहीं मिल रहा है। इसकी वजह यह है कि किलाड़ अस्पताल के पास दस माह पूर्व दुर्घटना के बाद खटारा पड़ी 102 एंबुलेंस की अभी तक मरम्मत नहीं करवाई गई है। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने नई एंबुलेंस मुहैया करवाई है। हैरानी की बात यहां पर यह है कि दस माह का लंबा समय व्यतीत होने के बाद भी सिविल अस्पताल प्रशासन किलाड़ ने खराब एंबुलेंस की मरम्मत नहीं करवाई है। नतीजतन, पांगी की गर्भवती महिलाओं को अपना चेकअप करवाने के लिए पैदल या फिर निजी वाहनों के जरिये अस्पताल का रुख करना पड़ रहा है।
गौरतलब हो कि लोगों को घर-द्वार स्वास्थ्य सुविधा मुहैया करवाने के बारे में भले ही प्रदेश सरकार बड़े-बड़े दावे पेश करती है। बावजूद इसके प्रदेश सरकार के यह दावे कबायली क्षेत्र पांगी में हवा होते दिख रहे हैं। मान सिंह, मनोज, शक्ति ठाकुर, टेक राम, संजय कुमार, अनिल शर्मा, सुरेश कुमार, मान चंद राणा, जोग सिंह, राजकुमार, अशोक कुुमार, अश्वनी कुुमार, अमर नाथ, सुरेंद्र कुमार, भीमराम, प्रेम सिंह और चंद्रभागा ने बताया कि पांगी में 102 एंबुलेंस सेवा न होने के कारण गर्भवती महिलाओं को प्रसव के लिए पांगी से चंबा और कुल्लू का रुख करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने पांगी दौरे के दौरान लोगों को आश्वासन दिया था कि दस दिनों में पांगी में दस दिनों के भीतर 102 और 108 सेवा प्रदान करवाई जाएगी। मगर लंबा अरसा बीत जाने के बाद भी पांगीवासी इस सुविधा से वंचित हैं। उन्होंने सिविल अस्पताल किलाड़ में 102 और 108 एंबुलेंस मुहैया करवाने की मांग प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग से उठाई है।
विज्ञापन

इनसेट
सिविल अस्पताल किलाड़ के बीएमओ मोहिन्द्र शर्मा ने कहा कि सिविल अस्पताल किलाड़ में खराब पड़ी 102 एंबुलेंस सेवा के बारे में सीएमओ चंबा को अवगत करवा दिया गया है। उन्होंने आशा जताई है कि जल्द ही पांगी को नई एंबुलेंस मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed