{"_id":"5bba0e31867a5514c3347df7","slug":"21538919985-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवगाह के ग्रामीणों ने खुद रास्ता बनाकर पेश कह मिसाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवगाह के ग्रामीणों ने खुद रास्ता बनाकर पेश कह मिसाल
Updated Sun, 07 Oct 2018 07:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। ग्राम पंचायत सलूूणी के वार्ड गुठाण में देवगाह-दो से लेकर देवगाह-तीन तक पांच सौ मीटर रास्ते का निर्माण कर ग्रामीणों ने मिसाल पेश की है। रास्ते के निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने पंचायत और प्रशासन की ओर से कोई मदद नहीं ली है। लोगों ने अपने स्तर पर पैसे एकत्रित कर रास्ते का निर्माण किया है। हालांकि पहले यह रास्ता काफी उबड़-खाबड़ था। ग्रामीणों ने बताया कि इसकी वजह से ग्रामीणों को रास्ते पर आवाजाही करने में परेशानी आ रही थी। लोगों ने कई बार पंचायत से लेकर प्रशासन से रास्ते की समस्या को हल करवाने की गुहार लगाई गई। बावजूद इसके प्रशासन की ओर से कोई मदद नहीं मिली।
इसके बाद ग्रामीणों ने अपने स्तर पर रास्ते का निर्माण करवाने का निर्णय लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने मिलकर खुद ही रास्ते का निर्माण किया। ग्रामीण चतुर्भुज शर्मा, महिंद्र कुमार, मदन मोहन शर्मा, योगराज, धर्मेश कुमार, सरवेश शर्मा, यज्ञेश और बृजेश शर्मा ने बताया कि रास्ते के निर्माण को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों से मांग की गई। मगर उनकी मांग को पंचायत प्रतिनिधियों ने अनसुना किया। इसकी वजह से उन्हें स्वयं रास्ते का निर्माण करवाना पड़ा। उन्होंने कहा कि दो वर्ष पहले भी गुठाण निवासी मदन मोहन शर्मा ने अपने पिता लक्ष्मीचंद शर्मा की याद में जीप योग्य सड़क का निर्माण किया। इसका लाभ क्षेत्र की 300 की आबादी को मिल रहा है। पूर्व पंचायत समिति सदस्य दिनेश कुमार, पूर्व प्रधान मान सिंह, वार्ड सदस्य विद्या देवी ने एसडीएम सलूणी से मांग की कि उन्हें सामाजिक कार्य करने के लिए प्रशासनिक स्तर पर सम्मानित किया जाए। एसडीएम विजय कुमार धीमान ने बताया कि मदन मोहन शर्मा और उनके परिवार को खंड स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन