{"_id":"5b9e8dab867a557f6d0afbe1","slug":"21537117611-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंधवारा से चंबा के लिए शुरू की जाए सरकारी बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंधवारा से चंबा के लिए शुरू की जाए सरकारी बस
Updated Sun, 16 Sep 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
hrtc
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। ग्रामीणों ने कंधवार से चंबा के लिए सरकारी बस शुरू करने की मांग जोर पकड़ रही। कंधवारा तक प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बस योग्य सड़क तो बन गई है। मगर उस सड़क पर आज दिन तक कोई बस नहीं दौड़ पाई है। इस वजह से ग्रामीणों को आवाजाही के लिए निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ता है। इसमें उन्हें अधिक किराये का भुगतना करना पड़ता है। बस सेवा शुरू होने से ग्राम पंचायत डियुर, पिछला डियुर, लनोट, कंधवारा और भडेला के हजारों ग्रामीणों को लाभ होगा।
ग्रामीण चेतराम, सुरेंद्र, मान सिंह, हंसराज, केवल कुमार, जितेंद्र, रवि कुमार, सोभिया राम, नीरज, ओम प्रकाश और केवल कृष्ण ने बताया कि चार पंचायतों के लोगों को चंबा जाने के लिए टैक्सी या अन्य वाहनों का सहारा लेना पड़ता है। कंधवारा से चंबा के लिए के लिए कोई भी बस अभी तक शुरू नहीं हो पाई है। बस लेने के लिए ग्रामीणों को 30 किमी दूर सलूणी जाना पड़ता है। वहां से चंबा के लिए बस लेनी पड़ती है। इसमें ग्रामीणों को भारी परेशानी होती है।
विज्ञापन
उन्होंने सरकार और जिला प्रशासन से मांग की कि उपरोक्त मार्ग पर जल्द ही बस सेवा शुरू की जाए। आरएम चंबा सुभाष कुमार ने बताया कि उपरोक्त मार्ग पर बस सेवा शुरू करने के लिए परमिट की स्वीकृति मांगी है। स्वीकृति मिलते ही बस सेवा शुरू करवाई जाएगी।
विज्ञापन