फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   सेई कोठी के तीन गांव में दो माह से चल रही कम वोल्टेज की समस्या

सेई कोठी के तीन गांव में दो माह से चल रही कम वोल्टेज की समस्या

Fri, 14 Sep 2018 11:09 PM IST
Updated Fri, 14 Sep 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
सेई कोठी के तीन गांव में दो माह से चल रही कम वोल्टेज की समस्या
light - फोटो : demo pic

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

तीसा (चंबा)। ग्राम पंचायत सेईकोठी के तीन गांव दो माह से बिजली की कम वोल्टेज की समस्या से परेशान हैं। इस वजह से गांव में रहने वाले 80 परिवार रोजाना बिजली की परेेशानी से जूझने को मजबूर हैं। इसकी वजह यह है कि गांव को बिजली सप्लाई देने वाला ट्रांसफार्मर जल चुका है। इसके स्थान पर दूसरे गांव से वैकल्पिक बिजली देने की व्यवस्था की गई है। इसकी वजह से गांव में कम वोल्टेज की समस्या पैदा हो गई है। समस्या का समाधान करने को ग्रामीण कई बार बोर्ड को अवगत करवा चुके हैं। मगर अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।


ग्रामीण खेमराज, सुरेंद्र, लेखराज, करतार सिंह, गोविंद, दलीप सिंह, संतराम, सोहन लाल और चमन सिंह ने बताया कि नरवाड़-एक, दो और राख गांव में 80 परिवार दो माह से कम वोल्टेज की समस्या से परेशान हैं। रात के समय बिजली की वोल्टेज इतनी कम होती है कि रात को रोशनी करने के लिए बिजली के साथ दीया जलाना पड़ता है। स्कूल और कॉलेज के छात्र-छात्राओं को रात के समय पढ़ाई करने में परेशानी आ रही है। उन्होंने जिला प्रशासन और बिजली बोर्ड से मांग की उपरोक्त पंचायत में चल रही बिजली की समस्या का समाधान किया जाए। बोर्ड के सहायक अभियंता रोशन लाल ने बताया कि जिला मुख्यालय से नया ट्रांसफार्मर मंगवाया गया है। जल्द ही समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed