{"_id":"5b8fcd47867a557ed431682c","slug":"21536150855-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गियोटा नाला से पलोगा तक तीन साल में नहीं बनी दो किमी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गियोटा नाला से पलोगा तक तीन साल में नहीं बनी दो किमी सड़क
Updated Wed, 05 Sep 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
road shimla
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। गियोटा नाला से पलोगा गांव तक बनने वाली दो किमी सड़क का निर्माण कार्य तीन वर्षों में भी पूरा नहीं हो पाया है। इस वजह से क्षेत्र की दो हजार की आबादी आज भी सड़क सुविधा से महरूम है। ग्रामीणों ने बताया कि ठेकेदार सड़क का कार्य अधूरा छोड़कर चला गया है। इसकी वजह से ग्रामीणों को सड़क सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीण आज भी सड़क से कोसों दूर है। तीन साल पहले सड़क को बनाने का कार्य शुरू हुआ था। सड़क की कटिंग तो पूरी हो गई। मगर सड़क से न मलबा हटाया गया और न ही सड़क को वाहनों की आवाजाही के काबिल बनाया गया है। इसलिए संपर्क मार्ग को अभी तक लोनिवि ने पास नहीं किया है।
इसको लेकर ग्रामीणों में भारी रोष ग्रामीण शेरू, कर्म चंद, संजू, देवी सिंह, केवल कृष्ण, सोनू, रवि कुमार और सुरेंद्र ने बताया कि गियोटा नाला से पलोगा गांव तक तीन साल पहले सड़क बनाने का कार्य शुरू हुआ था। इस सड़क के बनने से बेही, सरी, जंगलवाड और रान में रहने वाली दो हजार आबादी को लाभ मिलेगा। मगर लोनिवि उपरोक्त सड़क को बनाने में गंभीरता नहीं दिखा रहा है। हालांकि ग्रामीण कई बार सड़क बनाने को लेकर विभाग से अधिकारी से मांग कर चुके हैं। मगर हर बार उन्हें आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिला। ग्रामीणों ने लोनिवि को चेताया है कि अगर जल्द ही उपरोक्त सड़क का कार्य शुरू नहीं करवाया गया, तो समस्त ग्रामीण उपायुक्त को ज्ञापन सौंपेगे। प्रदर्शन और धरने की जरूरत हुई तो ग्रामीण उससे भी परहेज नहीं करेंगे।
विज्ञापन